Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोलबम से गूंजा शिवहर, बागमती तट से देकुली धाम तक दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:51 AM (IST)

    शिवहर में सावन की दूसरी सोमवारी पर देकुली धाम में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बागमती तट से बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं ने बारिश में भी ...और पढ़ें

    शिवहर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। जागरण

    शिवहर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। जागरण

    जागरण संवाददाता, शिवहर। सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव की नगरी शिवहर जहां गेरुआं रंग में रंगा रहा। वहीं हर-ह महादेव तथा बोलबम की गूंज होती रही। देकुली धाम में बागमती के तट से बाबा के दरबार तक शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा।

    यहां रविवार की रात से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। अलसुबह बारिश में भींगकर भी लोगों ने जलाभिषेक। तेज बारिश आस्था पर भारी पड़ी।

    हालांकि दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया। देकुली धाम के अलावा जिले के अन्य सभी शिवालयों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए शहर के लिए गांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

    sheohar latest news

    जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं लंबी कतारें

    बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर देकुली धाम रविवार की आधी रात बाद श्रृंगार पूजन के साथ ही जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया। अलसुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लंबर होने लगी।

    अलसुबह भारी बारिश के बीच हर -हर महादेव के नारे और बोल बम के जयकारे के बीच श्रद्धालुओं ने बागमती नदी से जल लेकर बाबा का जलाभिषेक किया। इस बार जहां जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग -अलग दो अरघा लगाए गए हैं।

    खबरें और भी

    मंदिर के गर्भगृह के गेट पर लगाए गए अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुरुष श्रद्धाओं के लिए मंदिर के पश्चिम से हाइवे से सरोवर के बगल से भैरव बाबा मंदिर के बगल से मंदिर में प्रवेश व पूर्वी गेट से निकास की व्यवस्था की गई हैं। जबकि महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पूर्वोत्तर गेट से प्रवेश व पूर्वी भाग से निकास की व्यवस्था की गई है।

    इधर, रविवार को देकुली धाम मंदिर से लेकर डुब्बाघाट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष काम करता रहा। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे।

    मेडिकल टीम और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रही। देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर व आसपास के इलाकों की 33 सीसी कैमरे से निगरानी की गई।

    जबकि तीन शिफ्ट में 200 अधिकारी, 350 पुलिस बल व 100 से अधिक वालंटियर ने सुरक्षा की कमान थाम रखी थी। देकुली धाम पुलिस पिकेट में तैनात पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल भी एक्शन मोड में रहे।
    उधर, गोगलनाथ महादेव मंदिर बिसाही, कस्तुरिया मठ तरियानी सहित सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है।

    • शिवहर बागमती के तट से बाबा के दरबार तक उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब
    • सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव की नगरी शिवहर में बोलबम की गूंज
    • रविवार की रात से ही देकुली धाम में जलाभिषेक के लिए लगी कतार
    • अलसुबह बारिश में भींगकर भी लोगों ने किया जलाभिषेक
    • जिले के अन्य सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी कतार
    • जलाभिषेक के लिए शहर के लिए गांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम