Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण की बेटी श्रुति का बड़ा कमाल, बिना कोचिंग GATE पास कर VNIT नागपुर पहुंचीं

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:13 PM (IST)

    अमनौर के पकड़ी डीह गांव की श्रुति ने बिना महंगी कोचिंग के GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर VNIT नागपुर में एमटेक में प्रवेश पाया है। उनकी यह सफलता ग्रामीण बेट ...और पढ़ें

    गेट में अमनौर की श्रुत‍ि को म‍िली सफलता।

    गेट में अमनौर की श्रुत‍ि को म‍िली सफलता।

    HighLights

    1. श्रुति ने GATE परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

    2. बिना कोचिंग के स्वअध्ययन से एमटेक में प्रवेश पाया।

    3. ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा, सफलता का नया मार्ग।

    संवाद सहयोगी, अमनौर (सारण)। बड़े शहरों की महंगी कोचिंग और सुविधाओं के बिना भी मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है।

    अमनौर के पकड़ी डीह गांव की बेटी श्रुति ने इसे साबित कर दिखाया है। शिक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पुत्री श्रुति ने GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT), नागपुर में एमटेक में प्रवेश हासिल किया है।

    ग्रामीण पर‍िवेश में पली-बढ़ी 

    उनकी सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी श्रुति ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की।

    इसके बाद हरीजी उच्च विद्यालय, अपहर से मैट्रिक तथा ठाकुर ओम प्रकाश सिंह इंटर महाविद्यालय, पकड़ी डीह से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

    आगे उन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध IES कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की।

    स्वअध्ययन को बनाया सफलता का आधार

    श्रुति की उपलब्धि इसलिए खास है कि उन्होंने GATE की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। स्वअध्ययन, अनुशासन और नियमित मेहनत के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता हासिल की।

    उनका कहना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। श्रुति अपनी सफलता का श्रेय पिता के मार्गदर्शन, मां सीमा देवी की प्रेरणा और परिवार के सहयोग को देती हैं। पिता अमनौर के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी महमद में शिक्षक हैं।

    ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

    श्रुति की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी उपलब्धि पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सर, ऊषा कुमारी समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।