Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:45 PM (IST)

    Saran Result 2024 सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी के बीच ऐसी कांटे की टक्कर हो रही है कि अंतिम-अंतिम तक परिणाम को लेकर दिल की धड ...और पढ़ें

    रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी (जागरण फोटो)
    रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी के बीच टक्कर देखने को मिल रही
    2. रोहिणी आचार्य सिंगापुर से आकर राजीव प्रताप रूडी को जबरदस्त चैलेंज दे रही हैं।

    डिजिटल डेस्क, सारण। Saran Lok Sabha Seat Result 2024: लोकसभा सीट पर लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने सबको चौंका कर रख दिया है। रोहिणी आचार्य को भी इतनी उम्मीद नहीं होगी कि उन्हें सारण में जनता का इतना प्यार मिलेगा। दरअसल, सारण में वह राजीव प्रताप रूडी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। वह कभी आगे तो कभी पीछे जा रही हैं।

    सारण में चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक रोहिणी आचार्य मात्र 5000 वोटों से राजीव प्रताप रूडी से पीछे चल रही हैं। वहीं प्रतिशत की बात करें तो 1 प्रतिशत से भी कम का मार्जिन है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजीव प्रताप रूडी को 1 लाख 75 हजार 477 (175477) वोट आया है। वहीं आरजेडी की रोहिणी आचार्य को 1 लाख 70 हजार 10 वोट (170010) प्राप्त हुए हैं।

    सारण में 2024 का चुनावी मैदान में आए उम्मीदवारों के नाम

    राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy),भारतीय जनता पार्टी

    रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya), राष्ट्रीय जनता दल

    गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, जनहित किसान पार्टी

    ज्ञानी कुमार शर्मा, भारतीय एकता दल

    बरुण कुमार दास, गणा सुरक्षा पार्टी

    राजेश कुशवाहा (Rajesh Kushwaha), भारतीय लोक चेतना पार्टी

    शत्रुधन तिवारी, भारतीय सार्थक पार्टी

    आरती कुमारी, निर्दलीय

    प्रभात कुमार, निर्दलीय

    मोहम्मद सलीम, निर्दलीय

    राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्दलीय

    लक्ष्मण पराव यादव, निर्दलीय

    शेख नौशाद, निर्दलीय

    अविनाश कुमार, बहुजन समाज पार्टी

    यह भी पढ़ें

    Aurangabad Lok Sabha Result 2024: क्या औरंगाबाद में इस बार RJD मार लेगी बाजी? यहां पढ़ें सबसे तेज अपडेट

    Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा सीट पर कांटे की टक्कर, यहां पढ़िए सबसे तेज अपडेट