Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में बेखौफ झपट्टा मार गिरोह: कहीं लूटी लाखों की चेन, तो कहीं महिला चिकित्सक की बहादुरी से भागे बदमाश

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 03:45 AM (IST)

    सारण में मंगलवार को चेन झपटमारी की दो घटनाएं सामने आईं। अमनौर बाजार में वैष्णो देवी मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवारों ने एक लाख से अधिक की सोने की ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. अमनौर में महिला से एक लाख की चेन छीनी।

    2. महिला चिकित्सक ने बहादुरी से झपटमारी रोकी।

    3. सारण में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाएं।

    संवाद सूत्र, अमनौर (सारण)। अमनौर बाजार स्थित वैष्णव देवी गुफा मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर कन्या मध्य विद्यालय के पास हुई। 

    जानकारी के अनुसार गोसी अमनौर गांव की महिला अपनी मौसी के साथ मंदिर से लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे और टोटो रुकवाकर अचानक महिला के गले से चेन छीन ली। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। 

    सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। छीनी गई सोने की चेन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

    महिला चिकित्सक से चेन छीनने की कोशिश विफल

    शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मलखान चौक के समीप मंगलवार को चेन स्नेचिंग की एक घटना को महिला चिकित्सक की सतर्कता और साहस ने विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, नगर थाने के सलेमपुर निवासी डॉ. किरण राय अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रही थी। 

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि मलखान चौक पर टेंपो से उतरने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान चिकित्सक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया, जिससे घबराकर दोनों आरोपी चेन छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

    घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में रविवार को भी एक महिला से चेन छीनने की घटना सामने आई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।