Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरयू रेल पुल से बदलेगी कनेक्टिविटी; 2026 तक पूरा करने का निर्देश, छपरा जंक्शन के नए भवन की तैयारी तेज

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 05:34 PM (IST)

    रेलवे के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने मांझी में सरयू नदी पर बन रहे रेल पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 2026 तक परियोजना प ...और पढ़ें

    छपरा जंक्शन पर निर्माण कार्य की जानकारी लेते अधिकारी। जागरण

    छपरा जंक्शन पर निर्माण कार्य की जानकारी लेते अधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. प्रमुख अधिकारी ने मांझी रेल पुल का निरीक्षण किया।

    2. परियोजना 2026 तक पूरी करने का सख्त निर्देश।

    3. छपरा जंक्शन पर G+1 स्टेशन का भी जायजा।

    जागरण संवाददाता, छपरा। रेलवे के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता ने शनिवार को मांझी स्थित सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक इस महत्वपूर्ण परियोजना को हर हाल में पूरा किया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रेल पुल क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति देगा, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने किया स्थलीय निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा की गहन समीक्षा की। अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

    उन्होंने अभियंताओं और ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि गुणवत्ता मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

    इसके बाद अभय कुमार गुप्ता छपरा जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित जी प्लस वन स्टेशन भवन निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया।

    गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर

    इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रस्तावित कार्यों और अब तक की प्रगति की समीक्षा की।

    उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके और निर्धारित अवधि के भीतर इसे पूरा किया जा सके।