Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर कैंट-उनौला रूट पर मेगा ब्लॉक: 16 से 21 जुलाई तक छपरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद, कई के बदले रूट

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:11 PM (IST)

    गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक छपरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें रद की गई हैं, ...और पढ़ें

    16 से 21 जुलाई तक छपरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद, कई के बदले रूट

    16 से 21 जुलाई तक छपरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद, कई के बदले रूट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा।

    रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है।

    रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी तथा 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 21 जुलाई को छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस (15105/15106) का संचालन भी रद कर दिया गया है।

    मार्ग परिवर्तन वाली प्रमुख ट्रेनों में 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल है, जो 21 जुलाई को छपरा से वाराणसी जंक्शन और अयोध्या कैंट मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान इसका ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

    इसी तरह 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष तथा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेनों का संचालन छपरा होकर परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

    खबरें और भी

    वहीं 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस को 17 जुलाई को वाराणसी मंडल में लगभग 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा, जिससे इसके समय में आंशिक विलंब हो सकता है।

    रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। परिचालन कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।