Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली बिल घटाने का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में भी अब छत से होगी मुफ्त बिजली की कमाई

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:22 PM (IST)

    समस्तीपुर के दलसिंहसराय में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला आयोजित किया गया। इस मेले में लोगों को छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिज ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. दलसिंहसराय में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का आयोजन।

    2. छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में भारी बचत।

    3. सरकारी अनुदान और पर्यावरण अनुकूल बिजली के लाभ की जानकारी।

    संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। बढ़ते बिजली बिल से राहत पाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का यह सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत समस्तीपुर के दलसिंंहसराय में लोगों को बताया गया कि अब घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में बड़ी बचत की जा सकती है।

    साथ ही सरकारी अनुदान का लाभ लेकर लंबे समय तक सस्ती और पर्यावरण अनुकूल बिजली भी प्राप्त की जा सकती है। मेले में आवेदन प्रक्रिया से लेकर अनुदान और सोलर प्लांट के फायदों तक की विस्तृत जानकारी दी गई।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 

    प्रखंड मैदान में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रधानमंत्री सोलर मेला लगाया गया। मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा , डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम से पहले विद्युत एसडीओ निलेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

    डीएम ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने लोगों से योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट लगाने से घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मेला में आवेदन से लेकर अनुदान तक की मिली जानकारी

    सोलर मेला में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर लोगों को सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, आवेदन करने, अनुदान प्राप्त करने और सोलर सिस्टम से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई।

    खबरें और भी

    विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को सोलर प्लांट की क्षमता, लागत, अनुदान और बिजली उत्पादन से संबंधित जानकारी दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर योजना से जुड़े सवाल पूछे और सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

    सोलर लगाने वाले तीन उपभोक्ता सम्मानित

    मेला के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगाकर लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने दीपक कुमार चौधरी, मंजय कुमार और राजेश रंजन को सम्मानित किया।

    उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा के उपयोग से होने वाले फायदे भी साझा किए। इसके अलावा विद्युत कार्यालय में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी मो. शाकिर सहित दो कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। मेला में संबंधित विभाग के अधिकारी, सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।