Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर के दलसिंहसराय अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीज के भोजन में मिला मरा चूहा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में मरीज के भोजन में मरा चूहा मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने जीविका संस्था द्वारा आपूर्ति किए गए भोजन की जांच क ...और पढ़ें

    दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के भोजन में मिला मरा चूहा।

     दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के भोजन में मिला मरा चूहा।

    HighLights

    1. दलसिंहसराय अस्पताल में मरीज के भोजन में मिला मरा चूहा।

    2. जीविका संस्था द्वारा आपूर्ति भोजन पर उठे सवाल, जांच के आदेश।

    3. परिजनों ने अस्पताल की साफ-सफाई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

    संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (दरभंगा) । अनुमंडल अस्पताल में शनिवार की रात को भोजन में चूहा पाए जाने से अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में भारी आक्रोश दिखा।

    घटना तब उजागर हुई जब एक महिला मरीज सपना कुमारी ने भोजन खोलते समय पैकेट में एक मारा हुआ चूहा मिला। भोजन में चुहे मिलने के मामला सामने आते ही आसपास के अन्य मरीजों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

    घटना के समय मौजूद मरीजों में प्रसूता रूबी शर्मा सहित अन्य मरीज ने बताया कि भोजन लाने वाली संस्था 'जीविका' के जरिए मरीजों के बीच भी वितरित किए जाते हैं।

    शनिवार की रात भी मरीजों को भोजन दिया गया। जब अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने रोटी के साथ चना दाल और कद्दू की मिक्स सब्जी को खाने के लिए सब्जी रोटी के साथ सब्जी लेना चाहिए कि पत्ते में सब्जी में एक चूहा दिखा जो मारा हुआ था ।

    जिससे दिखने के लिए महिला मरीज रखते हुए अस्पताल प्रशाशन से शिकायत दर्ज कराया। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज और उनके अभिभावकों ने साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर तीखी नाराजगी जताई।

    कुछ परिजनों ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई एवं कीट नियंत्रण की व्यवस्था दयनीय है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर जोखिम उत्पन्न हुआ है। परिजनों ने तत्काल कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम की मांग की।

    जीविका कैंटीन संयोजक को तलब कर तत्काल जांच के आदेश 

    अस्पताल प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ रामचंद्र सिंह ने मामला संज्ञान में लेकर संबंधित जीविका कैंटीन संयोजक और जीविका संस्था के प्रतिनिधियों को तलब कर तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।

    अधीक्षक ने कहा कि प्राथमिक रूप से भोजन के सैंपल सुरक्षित कर लिए गए हैं और पैकिंग प्रक्रिया, भंडारण व वितरण का सत्यापन टीम द्वारा किया जाएगा। यदि दोष पाया गया तो कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित मरीजों को नया भोजन और आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को भी घटना के बारे में सूचित कर फूड सेफ्टी एवं कीट नियंत्रण टीम द्वारा निरीक्षण भेजने का आश्वासन दिया गया है।

    परिजनों ने साफ-सफाई व जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है,वहीं प्रशासन ने शीघ्र और पारदर्शी जांच का वादा किया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।