Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों के लिए खुशखबरी, नरकटियागंज से मोतिहारी, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के रास्ते चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:49 PM (IST)

    Bihar Shravani Mela Train Status:रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए मधुपुर और नरकटियागंज के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11, 18 और 2 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Narkatiaganj Jasidih Train Time Table: श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

    उत्तर बिहार के यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन मधुपुर और नरकटियागंज के बीच समस्तीपुर तथा बापूधाम मोतिहारी के रास्ते चलाई जाएगी।

    तीन ट्रिप में परिचालन

    ट्रेन संख्या 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 11, 18 और 25 अगस्त को दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप के लिए किया जाएगा।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जो सभी सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के होंगे। यात्री आसानी से अनारक्षित टिकट लेकर इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

    ट्रेन का समय और रूट

    ट्रेन संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल मधुपुर जंक्शन से रात 1:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय और बरौनी होते हुए सुबह 7:40 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

    इसके बाद मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया और चनपटिया के रास्ते दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

    वापसी की समय सारणी

    वापसी में ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज से दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर चनपटिया, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और चकिया होते हुए शाम 6:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

    समस्तीपुर से रवाना होकर यह ट्रेन बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा और जसीडीह होते हुए देर रात 2:15 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बाबा धाम जाने वाले कांवरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

    मुख्य स्टेशनों पर ठहराव

    रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दोनों दिशाओं में पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया है। इसके अलावा मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख छोटे-बड़े स्टेशनों पर भी ट्रेन का स्टॉपेज निर्धारित किया गया है।

    रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अधिकृत टिकट लेकर यात्रा करने और रेल नियमों का पालन करने की अपील की है।