Indian Railways: तीन महीने से रद 24 ट्रेनें आज से चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत
कोहरे के कारण तीन महीने से रद्द चल रही 24 ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो गया है। इससे होली से पहले घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Indian Railways Update: कोहरे के कारण पिछले तीन महीनों से रद्द चल रही 24 ट्रेनों का परिचालन आज से पुनः शुरू हो गया है। एक मार्च से ट्रेनों की बहाली के साथ ही यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। होली से पहले ट्रेनों के चालू होने से घर लौटने वाले यात्रियों की यात्रा अब आसान हो सकेगी।
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया गया है, उनमें 14111/12 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज वापूधाम एक्सप्रेस, 14523/24 अंबाला हरिद्वार एक्सप्रेस, 14617/18 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 15903/04 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस तथा 15621/22 कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसके अलावा आनंद विहार एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से यात्रा करने वाले हरियाणा, पंजाब, असम, प्रयागराज और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सर्दी और घने कोहरे की वजह से सुरक्षा कारणों से इन ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब मौसम में सुधार होने के बाद ट्रेनों को पुनः पटरी पर उतार दिया गया है।
हालांकि, कुछ ट्रेनों के फेरों में आंशिक कटौती अभी भी जारी रहेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन ट्रेनों में आवश्यकता होगी, उनमें परिचालन के दिन सीमित रखे जा सकते हैं।
रेलवे के इस निर्णय से खासकर होली पर्व से पहले घर लौटने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन का समय और स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।