Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर के ढरहा दुर्गा मंदिर में चोरी, अष्टधातु की मूर्तियां व मुकुट समेत 10 लाख का सामान गायब

    By Shambhu Nath Chaudhary Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित ढरहा गांव के दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के मुकुट और सोने-चां ...और पढ़ें

    मंदिर में चोरी के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। फोटो: जागरण

    मंदिर में चोरी के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. समस्तीपुर के ढरहा दुर्गा मंदिर में हुई चोरी।

    2. अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के मुकुट हुए गायब।

    3. करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी।

    संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित ढरहा गांव के दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां और चांदी के आभूषण समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई।

    सुबह पूजा के दौरान हुआ खुलासा

    घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालु रोज की तरह पूजा करने मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला टूटा देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने महादेव, गणेश जी, बजरंगबली और लक्ष्मी-सरस्वती की अष्टधातु से बनी छोटी मूर्तियां चुरा लीं। इसके अलावा माता रानी का चांदी का मुकुट भी ले गए।

    सोने-चांदी के आभूषण भी गायब

    चोरी में चांदी का टीका सेट, झुमके, नथिया, पायल, चांदी की आंख, सोने का हार, चूड़ियां और त्रिशूल भी शामिल हैं। साथ ही दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोर ले गए।

    10 लाख से अधिक कीमत

    मंदिर समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया मोती प्रसाद राय ने बताया कि चोरी गए सामानों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    खबरें और भी