Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    व्यापारियों के लिए GOOD NEWS: कामर्शियल कोर्ट एक्ट से विवादों का होगा त्वरित व प्रभावी निपटारा

    By Shambhu Nath Chaudhary Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

    Commercial Court Act India: रोसड़ा, समस्तीपुर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में व्यापारियों को कामर्शियल कोर्ट एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस अध ...और पढ़ें

    शिविर में जानकारी देते विधि विशेषज्ञ। फोटो: जागरण

    शिविर में जानकारी देते विधि विशेषज्ञ। फोटो: जागरण 


    संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। Free Legal Aid Bihar: जिले के रोसड़ा प्रखंड में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाली जानकारी साझा की गई। शिविर में बताया गया कि कामर्शियल कोर्ट एक्ट के तहत अब व्यापारिक विवादों का त्वरित और प्रभावी निपटारा संभव हो सकेगा।

    विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

    ग्राम कचहरी जहांगीरपुर उत्तर में रविवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा के तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी शामिल हुए।

    विशेष अदालतों में होगी सुनवाई

    पैनल अधिवक्ता मधुबाला कुमारी ने बताया कि कामर्शियल कोर्ट एक्ट का उद्देश्य व्यापारिक मामलों का तेजी से निपटारा करना है। इसके तहत मामलों की सुनवाई विशेष अदालतों में की जाती है, जिससे अनावश्यक देरी से बचा जा सकता है।

    व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

    उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से व्यापारियों को बार-बार अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे उनके व्यवसाय पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव भी कम होगा और विवाद जल्द सुलझ सकेंगे।

    सभी प्रकार के विवाद शामिल

    शिविर में बताया गया कि छोटे और बड़े दोनों तरह के व्यापारिक विवाद इस अधिनियम के दायरे में आते हैं, बशर्ते वे निर्धारित मानकों को पूरा करते हों।

    लाभ उठाने की अपील

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर निशुल्क विधिक सहायता लेने की सलाह दी गई।

    जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

    शिविर की अध्यक्षता सरपंच रीना देवी ने की। इस मौके पर पीएलवी मो. समी आलम, उप सरपंच अर्चना कुमारी, न्याय सचिव लालन सिंह समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    खबरें और भी