यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saharsa News: सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत; तीन लोग गंभीर
सहरसा के सत्तरकटैया में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सिहौल चौक के पास हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने एक ई-रि ...और पढ़ें

HighLights
- सहरसा में सड़क हादसे में महिला की मौत
- तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
संसू, सत्तरकटैया (सहरसा)। बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल चौक के समीप बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला, एक बालक सहित तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
सभी जख्मी को इलाज हेतु पीएचसी पंचगछिया ले गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारा वार्ड नंबर चार निवासी भेल्टू सादा अपने ई-रिक्शा से पड़ोस की महिलाएं सुमित्रा देवी (35 वर्ष,पति रामप्रवेश सादा), गिरजा देवी एवं माधव कुमार (6 वर्ष) को लेकर बिहरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान सिहौल चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र माधव कुमार, पड़ोसी गिरजा देवी और ई-रिक्शा चालक भेल्टू सादा गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए तत्काल पीएचसी पंचगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची बिहरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।