विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, 250 लोगों से भरवाया जा रहा बंधपत्र

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:42 PM (IST)

दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 250 ...और पढ़ें

सिमरी बख्तियारपुर में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

सिमरी बख्तियारपुर में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

HighLights

  1. सिमरी बख्तियारपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर।

  2. 250 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

  3. शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना लक्ष्य।

संवाद सूत्र, सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा)। दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और विवाद की आशंका वाले लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक करीब 250 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की है। 

प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो और पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। विभिन्न पूजा स्थलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है। 

संभावित विवाद को पहले रोकना लक्ष्य

पूर्व के विवादों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के साथ ही शांति भंग करने की आशंका वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दंडित करना नहीं, बल्कि संभावित विवाद को पहले ही रोकना है। ऐसे लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं करने को लेकर बंधपत्र लिया जाता है। 

कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- सहरसा के 1184 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर! कायाकल्प के लिए मिले 4 करोड़, 30 नवंबर तक खर्च करनी होगी 65% राशि