Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सहरसा के इस थाना परिसर में रहेंगी महिला सिपाही, बैरक निर्माण कार्य शुरू

    Updated: Mon, 26 May 2025 03:51 PM (IST)

    सहरसा के बिहरा थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 23 लाख की लागत से बैरक का निर्माण होगा। इस बैरक में दस महिला सिपाहियों के रहने की सभी सुविधाए ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. बिहरा में महिला पुलिस बैरक बनेगा
    2. 23 लाख की लागत से निर्माण
    3. 10 महिला सिपाहियों के लिए सुविधा

    सत्तरकटैया ( सहरसा )। बिहरा थाना परिसर में महिला पुलिस बलों के रहने को लेकर बैरेक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि आवंटित कर दिया गया है।

    23 लाख राशि से बनने वाली इस बैरेक में दस महिला सिपाही के रहने की सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी। बैरेक निर्माण होने से महिला सिपाहियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

    मालूम हो कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के लिए बैरक निर्माण की जरुरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। लेकिन आवास की कमी के कारण वे कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रही थीं।

    महिला पुलिस बैरकों के निर्माण से महिला पुलिस कर्मियों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी। महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी अधिक कुशलता से कर पाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार होगा।

    बैरेक में महिला सिपाहियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे शौचालय, किचन, बच्चों के रहने की भी व्यवस्था होगी।

    थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि 10 सिटेड महिला बैरेक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। बनने वाली इस महिला बैरेक में सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी।