Rohtas Road Accident: बोलेरो की टक्कर से पेड़ से भिड़ा ऑटो, CRPF जवान की मौत; पत्नी समेत पांच घायल
रोहतास में सासाराम-तिलौथू मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ...और पढ़ें

ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया
HighLights
रोहतास में भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत।
अज्ञात बोलेरो की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया।
पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी, जांच जारी है।
संवाद सूत्र, तिलौथू (रोहतास)। सासाराम-तिलौथू मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर टेढ़का गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात बोलेरो की जोरदार टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ऑटो सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए।
पेड़ से टकराने के बाद मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो की चपेट में आने के बाद ऑटो बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
40 वर्षीय CRPF जवान की मौके पर मौत
मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी भिखारी ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ में जवान थे। बताया गया कि वह अपनी पत्नी के साथ ऑटो से तिलौथू की ओर जा रहे थे।
पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में जवान की पत्नी समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मारी थी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात बोलेरो की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
