Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र में नई पहल: बेटियों के नाम गांव के चौक-चौराहे; बिहार के पंचायती राज व‍िभाग का क्‍या है प्‍लान?

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:59 PM (GMT+05:30)

    रोहतास में अब गांव की गलियों, आहार और चौकों का नाम स्थानीय बेटियों के नाम पर रखा जाएगा। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने खैरा भुतहा गांव में 'आराध्या ...और पढ़ें

    छठ घाट के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश व मधु उपाध्‍याय। जारण

    छठ घाट के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश व मधु उपाध्‍याय। जारण

    संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास)। नन्ही राजकुमारियों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम चुनना आज एक खास प्रक्रिया बन गई है।

    आरोही (संगीतमय), दिव्या (दिव्य), अनायरा (खुशी), सिया (मां सीता से प्रेरित), रिथान्या (सरस्वती) और अद्विका (अनोखी) जैसे नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

    नन्ही राजकुमारियों के नाम पर योजनाओं का होगा नामकरण - मंत्री

    अब इन्हीं बेटियों के नाम पर गांव की गलियों, आहार, पोखर और चौक-चौराहों का नामकरण कर नारी सशक्तीकरण की एक नई पहल की जा रही है।

    पंचायती राज विभाग इस पहल को योजना के रूप में प्राथमिकता देते हुए इसकी रूपरेखा तैयार करेगा, ताकि गांवों में होने वाली विकास योजनाओं का नाम स्थानीय बेटियों के नाम पर रखा जा सके।

    स्वच्छता आइकॉन डॉ. मधु उपाध्याय की इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है। नवरात्र के दौरान खैरा भुतहा गांव में षष्ठम राज्य वित्त आयोग से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट के उद्घाटन के बाद पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने यह घोषणा की।

    मंत्री ने किया खैरा भूतहा ग्राम में अराध्या छठ घाट का उद्घाटन

    इस अवसर पर छठ घाट का नामकरण गांव में हाल ही में जन्मी संजय प्रसाद की बेटी आराध्या के नाम पर किया गया। अब यह घाट ‘आराध्या घाट’ के नाम से जाना जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि चांदी पंचायत में पहले से ही कई आहार, तालाब, गली और चौक-चौराहों का नाम बेटियों के नाम पर रखा गया है, जिसकी शुरुआत डॉ. मधु उपाध्याय ने अपने पंचायत प्रतिनिधि कार्यकाल के दौरान की थी।

    उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान समाज की प्रगति, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आधार है। बेटियां केवल परिवार की खुशी नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और भविष्य का प्रतीक हैं।

    हर व‍िकास योजना को बेट‍ियों से जोड़ रही सरकार

    सरकार भी बेटियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और कन्या सुरक्षा योजना जैसी कई योजनाएं चला रही है।

    इस तरह की पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और मजबूती देगी। कार्यक्रम में विधान पार्षद निवेदिता सिंह, अशोक कुमार पांडेय, डिहरी विधायक सोनू सिंह और दिनारा विधायक आलोक सिंह ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में लागू करने की जरूरत बताई।

    डॉ. मधु उपाध्याय ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से वे हर विकास योजना को बेटियों के नाम से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन ई. मिहिर कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान नेत्रहीन बच्चियों को सम्मानित भी किया गया।

    खबरें और भी