Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार के इस जिले में बालू की कीमत में लगी आग, बड़ी वजह आई सामने; घर बनाने वालों की बढ़ी टेंशन

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:05 AM (GMT+05:30)

    Rohtas News बिहार के रोहतास जिले में बालू तस्करों का बोलबाला हो गया है। बालू तस्करों ने प्रशासन के नाक में दम करके रख दिया था। जिसके बाद बालू खनन पर 1 ...और पढ़ें

    बिहार के रोहतास में बालू तस्करों का बोलबाला (जागरण)
    बिहार के रोहतास में बालू तस्करों का बोलबाला (जागरण)

    HighLights

    1. रोहतास जिले में बालू की कीमत में काफी इजाफा हो गया है।
    2. रोहतास जिले में बालू तस्करों की मनमानी बढ़ गई थी।
    3. बालू तस्कर अधिकारियों को भी कुछ नहीं समझते हैं।

    संवाद सूत्र, नोखा( रोहतास)। Rohtas News: बालू खनन पर गत 15 जून से लगाई गई रोक के बाद उसकी कीमत अचानक आसमान छूने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसका लाभ बालू तस्कर उठा रहे हैं। तस्करों ने प्रखंड के कई ठिकानों पर काफी मात्रा में बालू पहले से ही स्टाक कर रख लिया है।

    पूर्व में एक ट्राली बालू 4000 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत बढ़ कर प्रति ट्राली 5200 रुपये हो गई है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की मौन स्वीकृति उनकी सहभागिता को उजागर कर रही है।  

    दर्जनों बंद पड़ी राइस मिल समेत अन्य ठिकाने पर बालू जमा किया गया है, जिनकी जांच नहीं हो रही है। सीओ मधुसूदन चौरसिया ने कहा कि 15 जून से बालू खनन बंद होने के बाद अवैध ढंग से डंप किए गए बालू के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: किसके नेतृत्व में होगा 2025 का विधानसभा चुनाव? आ गया JDU नेता का फाइनल जवाब; सियासी पारा हाई

    Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा विभाग का एक और फरमान, शिक्षकों को साल में 6 दिन करना होगा ये काम

    खबरें और भी