Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया : बैंक कर्मी पति ने 9 साल के बेटे के सामने शिक्षिका पत्नी को मारी गोली, मौत; 'कहा- आज सब खेल खत्म कर देंगे'

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:00 AM (IST)

    पूर्णिया के रेणु नगर में घरेलू कलह के चलते एक बैंककर्मी पति ने अपने 9 साल के बेटे के सामने शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। शालिनी कुमारी नाम ...और पढ़ें

    पूर्णिया  के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में रविवार को घरेलू विवाद में मधुबनी कोऑपरेटिव बैंक कर्मी ने दिया वारदात को अंजाम

    पूर्णिया  के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में रविवार को घरेलू विवाद में मधुबनी कोऑपरेटिव बैंक कर्मी ने दिया वारदात को अंजाम

    HighLights

    1. पति ने 9 साल के बेटे के सामने पत्नी को गोली मारी।

    2. घरेलू कलह में शिक्षिका शालिनी कुमारी की हत्या हुई।

    3. पुलिस आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणु नगर (गली नंबर-03) में रविवार को घरेलू कलह में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मधुबनी स्थित कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि आरोपी पति ने अपने 9 साल के मासूम बेटे के सामने ही इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।

    मृतका की पहचान अररिया जिले के रानीगंज (विशनपुर) निवासी राज कुमार यादव की 36 वर्षीया पत्नी शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। शालिनी श्रीनगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षिका थीं और पति-बच्चों के साथ रेणु नगर में किराए के मकान में रहती थीं।

    'पापा बोले- आज सब खेल खत्म कर देंगे और मार दी गोली'

    इस दर्दनाक वारदात का खुलासा मृतका के 9 वर्षीय बेटे के बयान से हुआ, जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। मृतका के मामा गौरी शंकर ने बताया कि भांजे ने फोन कर रोते हुए हादसे की जानकारी दी।

    मासूम ने बताया कि रविवार को मम्मी-पापा के बीच किसी बात पर बहस हो रही थी। तभी गुस्से में आकर पापा ने कहा कि "आज सब खेल खत्म कर देते हैं" और पिस्टल निकालकर मम्मी पर फायर कर दिया। गोली लगते ही शालिनी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और आरोपी पति पिस्टल सह मौके से फरार हो गया।

    खबरें और भी

    जीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    घटना के बाद बदहवास परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शालिनी को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    कमरे से कारतूस का खोखा बरामद

    सूचना मिलते ही के. हाट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस का खोखा जब्त किया है। के. हाट थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में पति द्वारा हत्या की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।