Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा, शौचालय की टंकी में बंकर बनाकर चल रहा था खेल 

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:47 PM (IST)

    पूर्णिया के धमदाहा स्थित हरिपुर गांव में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जहां पिस्टल और देशी कट्टे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मास्टरमाइंड मो ...और पढ़ें

    इसी मकान में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री। फोटो जागरण

    इसी मकान में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पूर्णिया के हरिपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़।

    2. शौचालय टंकी के नाम पर बंकर में बनते थे हथियार।

    3. मुंगेर निवासी मो. जावेद गिरोह का मास्टरमाइंड।

    संवाद सहयोगी, धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा थाना क्षेत्र का हरिपुर गांव, जिसका नाम भगवान हरि के नाम पर पड़ा है, अब अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे के बाद पूरे सीमांचल में चर्चा का विषय बन गया है।

    जिस भूमि पर कभी मखाना और किराने की फसलें लहलहाती थीं, उसी धरती के नीचे पिस्टल और देशी कट्टों की ‘फसल’ तैयार हो रही थी। गांव के लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस शांत गांव में इतनी बड़ी आपराधिक साजिश चल रही है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को कई महत्वपूर्ण लीड मिली हैं, जिन पर जांच चल रही है।

    आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और ऑनलाइन लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यहां तैयार किए गए हथियार किन-किन अपराधियों तक पहुंचे।

    मुंगेर से जुड़ा कनेक्शन

    जांच में पता चला है कि पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड मुंगेर निवासी मो. जावेद है, जो लंबे समय से अवैध हथियार कारोबार में सक्रिय है। उसकी दोस्ती मुंगेर निवासी सूरज से हुई, जिसने हरिपुर में फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बनाई। मिट्ठू नामक व्यक्ति को इस धंधे में शामिल किया गया।

    गांव में शौचालय टंकी के नाम पर बंकर बनाया गया, जहां हथियारों का निर्माण किया जाता था। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में महिला दारोगा ने JDU महासचिव को दी 40 लाख घूस, बेटे को BPSC पास कराने की डील; EOU ने शुरू की जांच

    यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट के फैसले: युवा पेशेवर नीति-2026 को मंजूरी, कैमूर में इथेनॉल तो नालंदा में चावल मिल को हरी झंडी