Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: राजधानी समेत पूरे बिहार में मानसून ने दी दस्तक, अगले छह दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    By prabhat ranjanEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 25 Jun 2025 07:27 AM (IST)

    दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में फैल गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। पटना में भी उमस स ...और पढ़ें

    दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह के अंदर राज्य में पूरी तरह फैल गया है। फाइल फोटो

    दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह के अंदर राज्य में पूरी तरह फैल गया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह के अंदर राज्य में पूरी तरह फैल गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मंगलवार को राजधानी व आसपास के इलाकों में दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी है। राजधानी में 0.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। जबकि, दो जिलों किशनगंज व पश्चिमी चंपारण में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले छह दिनों तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ कभी बहुत भारी तो कभी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, किशनगंज, रोहतास, गया, दरभंगा, जमुई, अररिया, भागलपुर, गया, नालंदा, मधुबनी, वैशाली समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 120.4 मिमी बारिश किशनगंज के गलगिलिया में रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 16 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि भोजपुर में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में दर्ज की गयी बारिश 

    शहर बारिश (मिमी)
     पूर्वी चंपारण (अरेराज)  87.4
     समस्तीपुर (रोसड़ा)  81.3
     किशनगंज (तैयबपुर)  75.8
     गया (शेरघाटी)  65.4
     दरभंगा (हायाघाट)  55.0
     सीवान (सिसवन)  52.6
     गया (इमामगंज)  46.2
     जमुई (झाझा)  46.0
     अररिया (पुरबिसगंज)  44.6
     रोहतास (इंद्रपुरी)  38.0
     गया (डुमरिया)  37.2
     मधुबनी (झंझारपुर)  36.0
     वैशाली (राघोपुर)  34.4

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
     पटना  34.3  28.0
     गया  34.0  26.0
     भागलपुर  33.3  27.2
     मुजफ्फरपुर  31.4  27.2

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    खबरें और भी