Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तीर कमान से और बात जुबान से...', अशोक चौधरी की कविता पर बोले कुशवाहा; CM नीतीश का लिया नाम

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:06 PM (GMT+05:30)

    नीतीश कुमार पर तंज कसने वालों को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार पर तंज कभी स्वीकार्य नहीं
    2. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कोई तंज कसे, उनके लिए कभी स्वीकार्य नहीं है। मंत्री अशोक चौधरी के फेसबुक पोस्ट पर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए नीतीश कुमार ने जितना शानदार काम किया है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज करने लायक है।

    कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला हो सकता है। नहीं पता कि चौधरी पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि जदयू को बनाने में अशोक चौधरी का कोई योगदान नहीं रहा।

    पोस्ट पर अशोक चौधरी की सफाई के बारे में उन्होंने कहा- तीर कमान से और बात जुबान से निकल जाती है तो कुछ नहीं बचता है।

    उपेंद्र कुशवाहा कल से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

    उपेंद्र कुशवाहा बुधवार 25 सितंबर को अरवल स्थित कुर्था से जगदेव प्रसाद के शहादत स्थल से नमन कर अपनी बिहार यात्रा प्रारंभ करेंगे। बिहार यात्रा के दौरान पार्टी की सदस्यता अभियान का महापर्व भी मनाया जाएगा।

    पार्टी प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि सदस्यता अभियान महापर्व में हजारों लोग रालोमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बिहार यात्रा के प्रथम चरण में 25 सितंबर को अरवल व औरंगाबाद, 26 को औरंगाबाद व रोहतास, 27 को रोहतास व भोजपुर तथा 29 सितंबर को सारण जिला में यात्रा करेंगे। जहां पार्टी का सदस्यता महापर्व मनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके अलावा वे एनडीए नेताओं से प्रत्येक जिला में विचार-विमर्श कर विधानसभा चुनाव 2025 की मजबूती पर बल देंगे। यात्रा के माध्यम से कुशवाहा अगले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे, ताकि एक बार फिर बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाई जा सके।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को करनी चाहिए हैपी एंडिंग', मुकेश सहनी के बयान से सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए', अशोक चौधरी की कविता पर उबाल; नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद छा गई शांति