Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'खामाेश, वरना चिट्ठा खोल दूंगा'; भाई वीरेंद्र ने शक्ति सिंह यादव को दी चेतावनी, RJD के दो बड़े नेता आमने-सामने

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:47 AM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव में RJD के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी में घमासान तेज हो गया है। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. RJD के बांकीपुर उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विवाद।

    2. भाई वीरेंद्र ने शक्ति सिंह यादव को सीमा में रहने की चेतावनी दी।

    3. तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजनीति कर रहे हैं वीरेंद्र।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में RJD के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बीच जुबानी जंग खुलकर सामने आ गई है।

    शक्ति सिंह यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने तीखा पलटवार किया और चेतावनी भरे अंदाज में कहा, खामोश! यदि उन्हें उकसाया गया तो कई बातें सार्वजनिक कर देंगे।

    सीमा में रहें, वरना पूरा चिट्ठा खोल दूंगा

    मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके नेता केवल लालू प्रसाद हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने ही तेजस्वी यादव को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए तेजस्वी भी उनके नेता हैं।

    पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बयान पर नाराजगी जताते हुए भाई वीरेंद्र ने बिना नाम लिए, कहा कि कुछ लोग अपनी सीमा में रहें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू किया तो कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे, जिनका जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

    उन्होंने दावा किया कि वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और उन लोगों के राजनीतिक सफर तथा गतिविधियों से अच्छी तरह परिचित हैं।

    तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए कर रहे राजनीति 

    भाई वीरेंद्र ने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह लोकदल के समय से राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में जब राजद के केवल 22 विधायक थे, तब भी वह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े थे और आज भी उसी निष्ठा के साथ जुड़े हुए हैं।

    खबरें और भी

    उनके अनुसार, उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तेजस्वी यादव के नाम और चेहरे का इस्तेमाल अपने निजी हितों के लिए कर रहे हैं।

    हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे लोगों की गतिविधियों से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी के आसपास के कुछ लोगों को हटाना होगा'; RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बांकीपुर में हार पर कह दी बड़ी बात