विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार को गोलियों से भूना

By Amit AlokEdited By:
Updated: Wed, 22 Mar 2017 10:57 PM (IST)

धनबाद के पूर्व उप मेयर नीरज सिंह सहित चार की दिन-दहाड़े हत्‍या कर दी गई। इसपर प्रतिक्रिया में बिहार के Dy CM तेजस्‍वी यादव ने कहा कि झारखंड में BJP अपराधियों की संरक्षक है।

धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार को गोलियों से भूना
धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार को गोलियों से भूना

पटना [जेएनएन]। बिहार के पड़ोसी राज्‍य झारखंड स्थित धनबाद के पूर्व उप मेयर नीरज सिंह की गाड़ी पर मंगलवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्‍या कर दी गई। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के डिप्‍टी सीएम ने ट्वीट किया कि झारखंड में भाजपा प्रायोजित अपराध चरम पर है। धनबाद में कर्फ्यू जैसा माहौल है। उधर, झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास ने डीजीपी को कार्रवाई के सख्‍त निर्देश दिए हैं।

घटना को लेकर धनबाद में दूसरे दिन भी जबरदस्त तनाव व्याप्त है। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्‍दील हो गया है। सड़कों पर सन्‍नाटा पसर गया है। पूरे कोयलांचल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच आज मृतकों का अंतिम संस्‍कार पूरी सुरक्षा के बीच किया जाएगा।

विदित हो कि देर शाम धनबाद के स्टील गेट के पास शाम करीब सात बजे बाइक सवार हमलावरों ने नीरज सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में नीरज (32), उनके मित्र अशोक यादव तथा नीरज के ड्राइवर व बॉडीगार्ड घायल हो गए। उनको तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन नहीं बचाया जा सका। अपराधी घटना के बाद भागने में सफल रहे। नीरज के चचेरे भाई झरिया के विधायक संजीव सिंह का आवास घटनास्थल के पास ही है।
घटना उस समय हुई, जब नीरज सिंह अपनी फॉर्च्यूनर (जेएच-10 एआर 4500) से अपने आवास लौट रहे थे। वे ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर थे। पीछे की सीट पर उनके मित्र अशोक यादव नीरज के निजी बॉडीगार्ड के साथ थे।
स्टील गेट के पास स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाइक पर सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घटना में गाड़ी के शीशों पर गोलियों की 50 से अधिक सुराख बन गये।

फर्जी कागजात के साथ पासपोर्ट बनवाने आया संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार


नीरज सिंह कोयलांचल के दबंग रहे सूर्यदेव सिंह के भतीजे थे। उनके पिता राजनारायण सिंह का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था, हालांकि सूर्यदेव सिंह के परिवार से उनकी नहीं पट रही थी। सूर्यदेव सिंह के पुत्र संजीव सिंह झरिया से विधायक हैं।

पहले किया Love Marriage, फिर पति के दोस्त संग हुई फरार

तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने कहा कि धनबाद में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। अपराध चरम पर है। भाजपा पर अपराधियों को  संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि झारखंड में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति बेहद खराब है। धनबाद के पूर्व उप मेयर को दिन-दहाड़ेगोलियों से भून दिया गया।