विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला...' नीतीश कुमार के पलटासन पर तेजस्वी यादव का फिल्मी अटैक

Updated: Sun, 03 Mar 2024 07:52 PM (IST)

पटना के गांधी मैदान में रविवार को महागठबंधन ने अपना जौहर दिखाया। बिहार के इस ऐतिहासिक मैदान में लालू यादव राहुल गांधीअखिलेश यादव तेजस्वी यादव और सीतार ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर फिल्मी अटैक। (ANI)
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर फिल्मी अटैक। (ANI)

 डिजिटल डेस्क, पटना। पटना के गांधी मैदान में रविवार को महागठबंधन के दिग्गज नेताओं में विपक्षी एकजुटता की हुंकार भरी। रैली में सबसे खास रहा तेजस्वी यादव का भाषण। गांधी मैदान में उमड़े जनसैलाब को देख बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी गदगद दिखे।

लोगों संबोधित करते हुए तेजस्वी नीतीश कुमार पर तंज कसना नहीं भूले। तेजस्वी ने कहा कि हमारे नीतीश चाचा पर बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन का गाना बहुत सूट करता है, इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां कहां मैं किधर चला।

तेजस्वी ने कहा कि चाचा इधर चलिए या उधर चलिए, लेकिन जब कुछ बचेगा ही नहीं तो फिसल जाइयेगा। तेजस्वी ने कहा कि हम चाचा का सम्मान करते हैं। चाचा पलट गए हैं, लेकिन वह जहां भी रहें खुश रहें।

17 साल बनाम 17 महीने का छेड़ा राग

यहां सत्तरह साल बनाम सत्तरह महीने की तुलना करना नहीं भूले। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ था, उसे हमने महज 17 महीने करके दिखाया। इसी गांधी मैदान पहले सिर्फ रैलियां होती थीं। लेकिन हमने रोजगार का रैला करके दिखाया। हमने बिहार के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

MY और BAAP की पार्टी

आरजेडी के मुस्लिम-यादव की पार्टी होने के आरोपों को नकारते एक बार फिर 'MY और BAAP की पार्टी' की हुंकार भरी। तेजस्वी ने कहा कि मोदी M-Y की पार्टी है, लेकिन ऐसा नहीं है। आरजेडी 'MY और BAAP की पार्टी'है। हमारी पार्टी महिला, गरीब, अल्पसंख्यक, अगड़े-पिछड़े ए टू जेड की पार्टी है। आप लोग ही हमारी पार्टी हैं।

पाला बदलने वालों पर बोला हमला

तेजस्वी ने पाला बदलने वाले विधायकों पर भी हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कुछ विधायक इधर-उधर करते रहते हैं। कुछ लोगों ने भाजपा के सामने घुटने टेक दिए। बिना नाम लिए भाजपा से पूछा कि जनता को कहां से खरीदेंगे। तेजस्वी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जदयू 2024 में समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'नब्बे के दशक में जो बड़े-बड़े सामंत...', आनंद मोहन जैसों को चुभेगी लालू यादव की ये बात

यह भी पढ़ें: 'मोदी ने मुझसे पूछा...' पिता लालू को लेकर PM के हमले पर तेजस्वी का जवाब, भाई-भतीजावाद पर भी खूब बोले

यह भी पढ़ें: बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए ब्रजेश मेहरोत्रा, आमिर सुबहानी की लेंगे जगह; विकास आयुक्त बने IAS चैतन्य