Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'केवल बातें नहीं, धरातल पर दिखे काम'; बिहार के युवाओं के ल‍िए सम्राट चौधरी से तेज प्रताप ने कर दी मांग

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 10:49 AM (IST)

    JJD नेता तेज प्रताप यादव ने सीएम सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए रोजगार की मांग की। उन्होंने कहा कि वादे जमीन पर दिखने चाहिए, केवल बातों और पोस्टरों में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी से रोजगार की मांग की

    2. युवाओं को रोजगार मिलने से मिलेगा आधार

    3. सोशल मीडिया पर तेज प्रताप लगातार एक्टिव

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्‍त‍ि जनता दल (JJD) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं को राेजगार की मांग की है। 

    उन्‍होंने कहा कि केवल बातों और पोस्‍टर में नहीं, धरातल पर भी काम दिखना चाहिए। उन्‍होंने जो वादा किया है, उसे पूरा करें। 

    बिहार से पलायन को मजबूर हैं लोग 

    न्‍यूज एजेंसी के साथ बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि सम्राट चौधरी अगर बेरोजगारी के क्षेत्र में अच्‍छा काम कर रहे हैं और उन्‍होंने नौकरी देने की बात की है तो उसे धरातल पर उतारें। 

    लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। जिस तरह से लोग बिहार से पलायन को मजबूर हैं। युवा पीढ़ी बाहर जा रहा है। नशे का श‍िकार हो रहा है। 

    रोजगार म‍िलने से युवाओं को मिलेगा आधार 

    ऐसे में उन्‍हें रोजगार मिल जाएगा तो एक आधार मिल जाएगा, तो ये अच्‍छी बात है क‍ि उन्‍हें रोजगार मिले। तेज प्रताप ने यह भी दोहराया कि हम तो लगातार युवाओं के लिए रोजगार की मांग कर रहे हैं।  

    इधर तेज प्रताप सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्‍ट‍िव हैं। हाल में उन्‍होंने पोस्‍ट किया था कि महाकाल के भक्‍त तेज प्रताप का नाम श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है। 

    एक बार कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की, लेकिन समय ने उन्हें सिखा दिया कि महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता।

    इससे पूर्व अपने छोटे भाई तेजस्‍वी यादव के बच्‍चों के साथ भी उनकी अच्‍छी बांडिंग दिखी थी। उन्‍होंने भतीजा और भतीजी के साथ खूबसूरत तस्‍वीरें साझा की थी।