Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकांटर के बाद हटाए गए SDPO को फिर मिली जिम्मेदारी, बने मद्य न‍िषेध के डीएसपी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:11 PM (IST)

    भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपित रहे जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को पद से हटाए जाने के एक सप्ताह बाद ही नई जिम्मेद ...और पढ़ें

    एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा पर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दर्ज है एफआईआर।

    एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा पर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दर्ज है एफआईआर।

    HighLights

    1. एसडीपीओ राजेश शर्मा को भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद नई जिम्मेदारी।

    2. अब मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीएसपी बने।

    3. बिहार में एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपित रहे जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश कुमार शर्मा को एक सप्ताह बाद ही वापस नई पोस्टिंग मिल गई है।

    एनकाउंटर मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसडीपीओ राजेश को पद से हटाते हुए पिछले सप्ताह पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया था।

    बुधवार को 53 डीएसपी की तबादला सूची में उनका भी नाम है। राजेश कुमार शर्मा को अब मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। 

    एक दर्जन आईपीएस ऑफ‍िसरों का तबादला 

    इसके अलावा राज्य सरकार ने एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। टेंडर घोटाले की जांच कर रही विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कमान संभालने वाले ADG का भी तबादला किया गया है। 

    इसके अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) पंकज कुमार दाराद का तबादला करते हुए उन्हें अब बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की नई जिम्मेदारी दी गई है।

    अभी तक एडीजी विधि-व्यवस्था रहे सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी देते हुए एसवीयू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    अमृत राज बने एटीएस के नए एडीजी 

    साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के एडीजी अमृत राज को एटीएस का नया एडीजी बनाया गया है। सीआईडी के अंतर्गत कमजोर वर्ग की एडीजी केएस अनुपम को एडीजी विधि-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

    बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रीता वर्मा को होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक (डीजी) की कमान सौंपी गई है।

    वह 30 जून को रिटायर हुईं डीजी शोभा ओहटकर की जगह लेंगी। वहीं डीजी प्रशिक्षण निर्मल कुमार आजाद को अब मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में जनसैलाब; ढाई घंटे में 3000 से अध‍िक लोगों ने क‍िया भोजन, भोजपुर पुल‍िस-प्रशासन अलर्ट