Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar School News: गर्मी में बिहार के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह इतने बजे लगेगी क्लास, देखें नया टाइम-टेबल

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 06:56 PM (IST)

    Bihar School New Timings भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं सात अप्रैल यानी सोमवार से सुबह साढ़े छह बजे से संचालित होगी। ...और पढ़ें

    बिहार में स्कूल खुलने का समय बदला। (जागरण)
    बिहार में स्कूल खुलने का समय बदला। (जागरण)

    HighLights

    1. भीषण गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने समय-सारणी में किया बदलाव
    2. सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar School New Timings: भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं 7 अप्रैल यानी सोमवार से सुबह साढ़े छह बजे (मार्निंग) से संचालित होगी।

    इसमें 71,863 प्रारंभिक और 9,360 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। मार्निंग में विद्यालयों के संचालन की व्यवस्था एक जून यानी गर्मी की छुट्टी होने के पूर्व तक बनी रहेगी। बच्चों की छुट्टी अपराह्न 12.20 बजे होगी, लेकिन शिक्षक दोपहर 12.30 बजे जाएंगे।

    इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी किया गया। मार्निंग शिफ्ट में विद्यालयों के संचालन के लिए समय-सारणी भी जारी की गई है।

    शिक्षा विभाग के मुताबिक समय-सारणी के तहत सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित होंगे। साथ ही पहली कक्षा में बच्चों का नामांकन अभियान भी चलेगा। विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आदेश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।

    वहीं, दूसरी ओर सभी जिलों में विद्यालयों में निरीक्षण हेतु तैनात किए गए अफसरों का भ्रमण होगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी विद्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा।

    इस प्रकार है समय-सारणी

    • सुबह 6.30 बजे से विद्यालय शुरू होगा
    • 6.30 से 7.00 बजे तक प्रार्थना आदि होगी
    • 7.00 से 7.40 बजे तक पहली घंटी
    • 7.40 से 8.20 बजे तक दूसरी घंटी
    • 8.20 से 9.00 बजे तक तीसरी घंटी
    • 9.00 से 9.40 बजे तक टिफिन रहेगी और प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसे जाएंगे
    • 9.40 से 10 बजे तक चौथी घंटी
    • 10.20 से 11.00 बजे तक पांचवीं घंटी
    • 11.00 से 11.40 बजे तक छठी घंटी
    • 11.40 से 12.20 बजे तक सातवीं घंटी। उसके बाद छात्र-छात्राओं की छुट्टी।

    दोपहर 12.20 से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा। अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच होगी।

    यह भी पढ़ें- 

    West Champaran: भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय, 7 अप्रैल से सुबह लगेगी क्लास

    Saharsa News: सरकारी स्कूलों में अब अभिभावकों की सहमति के बिना बच्चे नहीं बनेंगे रिपीटर, आदेश जारी

    खबरें और भी