Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘अंग, बंग और कलिंगा’ से विकसित भारत का सपना, संजय सरावगी का बड़ा बयान

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी की दूरदर्शी सोच से ब ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

    सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री 

    HighLights

    1. सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक, बंगाल में बड़ा बदलाव।

    2. बंगाल में बिहार जैसा सुशासन और विकास मॉडल लागू होगा।

    3. पीएम मोदी ने 98 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान किया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ को ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल में बड़े बदलाव की शुरुआत है।

    सरावगी ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में विकास, सुशासन और नई संभावनाओं का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

    सरावगी ने कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में जनादेश दिया है। उनके मुताबिक अब राज्य में लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी और “सोनार बांग्ला” का सपना साकार होगा।

    ‘सुवेंदु की दूरदर्शी सोच से बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव’

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति समर्पण बंगाल को नई दिशा देगा।

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बिहार की तरह बंगाल में भी सुशासन मॉडल लागू करेगी।

    सरावगी ने कहा कि अब बंगाल में विकास का सूर्योदय हो चुका है और लोग जल्द इसका असर महसूस करेंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य को निवेश, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

    सरावगी ने इसे पूर्वी भारत के विकास के लिए बड़ा राजनीतिक मोड़ बताया।

    ‘अंग, बंग और कलिंगा’ से विकसित भारत का सपना होगा पूरा

    संजय सरावगी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंगा (ओडिशा) समृद्ध रहे, तब भारत सबसे शक्तिशाली रहा।

    उन्होंने कहा कि मौर्य काल, गुप्त काल और पाल राजाओं के दौर में पूर्वी भारत देश की ताकत का केंद्र था।

    सरावगी ने पीएम नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” विजन का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें पूर्वी भारत की बड़ी भूमिका होगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब बंगाल में भी बड़ा बदलाव आएगा।

    उनके अनुसार ओडिशा में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है, जिससे पूर्वी भारत की तस्वीर बदल रही है।

    पीएम मोदी ने 98 वर्षीय कार्यकर्ता का लिया आशीर्वाद

    सरावगी ने शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है।

    उन्होंने बताया कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया।

    सरावगी ने इसे भाजपा की कार्यकर्ता संस्कृति और संस्कार का उदाहरण बताया।

    उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मान दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिलता।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के भरोसे लगातार मजबूत होती जा रही है।

    कई बड़े नेता रहे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

    संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के भाजपा और एनडीए नेताओं की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    सरावगी ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व और उत्साह का क्षण है।

    उनके अनुसार बंगाल में भाजपा सरकार बनने से पूर्वी भारत की राजनीति में नया अध्याय शुरू हुआ है।

    उन्होंने भरोसा जताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल विकास और सुशासन की नई मिसाल बनेगा।

    यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, शपथ में PM मोदी समेत 20 CM रहे मौजूद; सम्राट चौधरी ने ऐसे दी बधाई