भाजपा-जदयू दोनों की पसंद बने सम्राट; पिता ने बताया पूरा कारण बोले- जो हम नहीं कर सके, बेटे ने कर दिखाया
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता शकुनी चौधरी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे "गौरवशाली क्षण" बताया, क्योंकि उनका बेटा वह हासि ...और पढ़ें
HighLights
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर पिता शकुनी चौधरी खुश।
शकुनी चौधरी ने इसे "गौरवशाली क्षण" बताया।
मोदी, शाह, नीतीश के समर्थन को सफलता का कारण माना।
डिजिटल डेस्क, पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद जहां सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है, उनके परिवार में इसे एक भावनात्मक और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे 'गौरवशाली क्षण' बताया। उन्होंने कहा कि जो काम वह अपने राजनीतिक जीवन में नहीं कर सके, वह उनके बेटे ने कर दिखाया।
काफी संघर्षों के बाद भी नहीं मिली सफलता
पत्रकारों से बातचीत में शकुनी चौधरी ने कहा कि राजनीति में उन्होंने लंबा संघर्ष किया, लव-कुश समीकरण को मजबूत किया और समता पार्टी और HAM के निर्माण में भूमिका निभाई, लेकिन मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का इस पद तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक विश्वास का परिणाम है।
कुछ देखकर ही तो सौंपी यह जिम्मेदारी
उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार के समर्थन और आशीर्वाद को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया। कहा कि उनमें कुछ खासियत देखकर ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।
शकुनी चौधरी ने कहा कि जब भाजपा और जदयू, दो अलग राजनीतिक ध्रुव एक नाम पर सहमत हो जाएं, तो यह उस नेता की स्वीकार्यता और क्षमता को दर्शाता है।
उनके मुताबिक, सम्राट चौधरी ने न सिर्फ जनता, बल्कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं का भी भरोसा जीता है। उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा बताई।
कहा कि जब किसी युवा नेता को देश के प्रधानमंत्री और बिहार के वरिष्ठ नेतृत्व का भरोसा मिलता है, तो यह स्पष्ट संकेत होता है कि उससे बड़ी अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई'; ‘Selected CM’ कहकर तेजस्वी का तंज, सम्राट चौधरी को बधाई में छिपा हमला
यह भी पढ़ें- सम्राट बने CM, पर ‘पुराना मॉडल’ रहेगा जारी; शाह-राजनाथ और नीतीश के मैसेज में छिपा बड़ा सियासी संकेत
यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने संभाली बिहार की कमान; सहयोगी से सरताज बनी BJP, 20 साल बाद बदला पावर सेंटर
यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में 'पावर स्टार' की एंट्री, पवन सिंह ने बढ़ाया सम्राट चौधरी का हौसला, कही ये बात