Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi: 'राहुल के बयान देशद्रोह की श्रेणी में', पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद का कांग्रेस नेता पर निशाना

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 02:17 PM (IST)

    बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा है कि राहु ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तारकिशोर प्रसाद ने तीखा हमला बोला। फाइल फोटो
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तारकिशोर प्रसाद ने तीखा हमला बोला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विदेश में दिए गए राहुल के बयान देशद्रोह की श्रेणी में : तारकिशोर
    2. भारत को नीचा दिखाकर कांग्रेस को खुशी मिलती है; तारकिशोर

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। बुधवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि भारत को नीचा दिखाने में कांग्रेस को मिलने वाली खुशी समझ से परे है। राहुल के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं।

    तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत की उपलब्धियां, भारत के गर्व और गौरव की बात करना कांग्रेस-जनों को अच्छी ही नहीं लगती।

    उन्होंने कहा, सर्वधर्म समभाव वाले देश में समरसता की बात न करके सिख समुदाय के प्रति आपत्तिजनक बयान और भारत विरोधी लोगों से मुलाकात को जनता कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती।

    नए अध्याय की शुरुआत है जम्मू-कश्मीर चुनाव: विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के साथ ही भारतीय लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। जिस जम्मू-कश्मीर के लोग बीते वर्षों में आतंकवाद और कट्टरवाद के साये में जीने को अभिशप्त थे, वहां आज प्रजातंत्र का महापर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 के हटने के बाद राज्य के समेकित विकास के लिए केंद्र सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है कि 35 वर्षों में पहली बार विधानसभा चुनाव में आम जनता की भयमुक्त भागीदारी देखने को मिल रही है।

    फॉर्म भरकर अब 12 से 13 लाख भाजपा के सदस्य बने: दिलीप

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बताया कि पिछले छह से सात दिनों में फॉर्म भरकर 12 से 13 लाख लोगों को सदस्य बनाया गया है। मिस्ड कॉल कर सदस्य बनने वालों की संख्या काफी अधिक है।

    खबरें और भी

    पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिलीप ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे, यही लक्ष्य व प्रयास है।

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की सच्चाई सभी जानते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी वे गायब हो जाते हैं। जब बिहार में बाढ़ आती है तब वे विदेश चले जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- 'महा दानवराज! महा राक्षसराज!', घरों की आग देख तप गए Tejashwi Yadav, नीतीश और NDA पर फूटा गुस्सा

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: पहले शराबबंदी और अब... प्रशांत किशोर का एक और बड़ा एलान, हिल जाएगी बिहार की सियासत!