विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ के बाद था फरार

Published: Sun, 14 Jun 2026 10:22 AM (IST)

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल में संदिग्ध हालत में मिला है। वह ...और पढ़ें

रौशन आनंद के भाई प्र‍िंस यादव। फाइल

रौशन आनंद के भाई प्र‍िंस यादव। फाइल

HighLights

  1. प्रिंस यादव का शव नेपाल में मिला।

  2. खान सर कोचिंग विवाद के बाद फरार था।

  3. पुलिस को गोली मारकर हत्या की आशंका।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

प्रारंभ‍िक जानकारी के अनुसार मामले में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का नेपाल में संदिग्‍ध स्‍थ‍ित‍ि में शव मिला है। 

बताया जाता है कि प्र‍िंंस को गोली लगी है। पुलिस को भी यही सूचना मिली है। कोचिंग के छात्र भी गोली मारकर हत्‍या की बात कह रहे हैं। हालांक‍िा यह पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि गोली मारकर हत्‍या की गई है।   

इस बीच घटना के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए पीरबहोर और कदमकुआं में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात किया गया है।  

बताया जाता है कि प्र‍िंस के साथ छह-सात युवक भी उसी गेस्‍टहाउस में ठहरे थे। मौत के बाद नेपाल पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस कर रही थी तलाश 

सूत्रों के अनुसार, खान सर की कोचिंग पर हुए बवाल के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान प्रिंस यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि उसी गेस्ट हाउस में उसका शव मिला है। घटना की खबर से सनसनी फैल गई है। इधर, मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले में रौशन आनंद पहले से बेउर जेल में बंद हैं।

खान सर के मैनेजर की ओर से दर्ज एफआईआर में प्र‍िंंस का भी नाम था। बताया जाता है कि 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप प्रि‍ंस यादव पर था। घटना की सूचना मिलते ही स्‍वजन रवाना हो गए हैं। 

कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और उसके बाद हुए हंगामे ने पटना में काफी चर्चा बटोरी थी। अब प्रिंस यादव की हत्या के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

सुपौल के रहने वाले थे प्र‍िंस यादव 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल में हुई मौत की परिस्थितियों, वहां उसकी मौजूदगी और संपर्कों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।

बता दें कि 2 जून की रात हुए बवाल के मामले में रौशन आनंद एवं उनके दो सहयोग‍ियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  

इस मामले में खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर को भी आरोपित किया गया है। दो गार्ड भी जेल में हैं।  

यह भी पढ़ें- पटना कोचिंग विवाद: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, खान सर के गार्ड से मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें- खान सर को बड़ी राहत; पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

 

यह भी पढ़ें- पटना कोचिंग विवाद: खान सर के कोचिंग संस्थान की जांच पूरी, पटना DM करेंगे अतिम फैसला