Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बिहार के लोगों के साथ धोखा', CM नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर का हमला, पूछा- अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा?

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:45 AM (IST)

    राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने और जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ने की खबर से बिहार की सियासत गरमा गई है। जनसुराज क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद MLC पद छोड़ेंगे।

    2. प्रशांत किशोर ने भाजपा-NDA पर 1 करोड़ नौकरी पर सवाल उठाए।

    3. किशोर ने नीतीश कुमार की सेहत पर भी सवाल खड़े किए।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह बहुत जल्द CM का पद भी छोड़ देंगे। इसको लेकर बिहार की सियासत फिर गरमा गई है।

    नीतीश कुमार के इस्तीफा देने पर जनसुराज के संस्थापक ने BJP और NDA पर हमला बोला और पूछा कि अब बिहार के युवाओं को अब बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां कौन देगा?

    नीतीश का नाम बेचने वाले गुनहगार: प्रशांत किशोर

    उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है। वो न पहले स्वस्थ्य थे और न अभी हैं। इसीलिए उन्हें हटाया जा रहा है, लेकिन बिहार के लोगों के साथ ये धोखा किसने किया?

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा नीतीश कुमार, जदयू और बीजेपी के नेताओं ने किया, जिन्होंने कहा कि इन्हें मुख्यमंत्री बनातो तो वो एक करोड़ नौकरी देंगे। अब बिहार के लोगों को नौकरी कौन देगा, जब सीएम की नौकरी खुद चली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी नीतीश कुमार का नाम बेचा है, उनको स्वस्थ्य बताया है, वो सब बिहार के लोगों के गुनहगार हैं। सीएम चेहरे पर उन्होंने कहा कि सीएम मैटेरियल वो है, जिसे जनता चाहेगी लेकिन आज मुख्यमंत्री का चेहरा वही होगा, जिसे PM मोदी और अमित शाह चाहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार आज MLC पद से देंगे इस्तीफा, बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस तेज

    यह भी पढ़ें- 'मोदी-शाह का विश्वासपात्र ही बनेगा बिहार का CM', प्रशांत किशोर के बयान से सियासी हलचल तेज