विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रशांत किशोर प्रत्याशी हैं या नहीं? बांकीपुर उपचुनाव का शेड्यूल आते ही जन सुराज एक्टिव, 2 दिन बाद उठेगा पर्दा

Published: Thu, 02 Jul 2026 08:26 PM (GMT+05:30)

जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर फैसला 5 जुलाई को होगा।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है। बांकीपुर से जन सुराज के उमीदवार की घोषणा पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पांच जुलाई को की जाएगी।

जन सुराज का कहना है कि प्रशांत किशोर को बांकीपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें।

जन सुराज पार्टी के बांकीपुर प्रभारी रामबली चंद्रवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार, ललन यादव, जितेंद्र मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी ओबेदुर रहमान भी उपस्थित थे।

उप-चुनाव का शेड्यूल

  • अधिसूचना की तिथि : 06 जुलाई (सोमवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि : 13 जुलाई (सोमवार)
  • नामांकन-पत्रों की जांच : 14 जुलाई (मंगलवार)
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि : 16 जुलाई (गुरुवार)
  • मतदान : 30 जुलाई (गुरुवार)
  • मतगणना : 03 अगस्त (सोमवार)

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: 30 साल से यहां भाजपा का कब्जा, क्या PK और तेज प्रताप कर पाएंगे कोई करिश्मा?

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: BJP-RJD ने नहीं खोले पत्ते, तेज प्रताप और PK ने बढ़ाई सियासी हलचल