विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्वीर: प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को लिया साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति से कराई मुलाकात; क्या समझा जाए?

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Mon, 11 Sep 2023 08:24 AM (IST)

Bihar News राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। इस भोज में राष्ट्रपति ने जी- ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को लिया साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति से कराई मुलाकात; क्या समझा जाए?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को लिया साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति से कराई मुलाकात; क्या समझा जाए?

HighLights

  1. भोज में जी-20 में शामिल होने आए राष्ट्राध्यक्षों व विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री हुए थे सम्मलित
  2. प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली गई तस्वीर की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा

राज्य ब्यूरो, पटना : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को जी-20 में शामिल होने आए राष्ट्राध्यक्षों व देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में भोज के लिए आमंत्रित किया था।

भोज की एक तस्वीर रविवार को खूब चर्चा में रही। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नीतीश कुमार प्रसन्न मुद्रा में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भेंट कराई और उनके बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली गई इस तस्वीर की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है।

तीन घंटे तक राष्ट्रपति भवन में रहे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। शाम में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन था। वह करीब तीन घंटे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित जी-20 में आए राष्ट्राध्यक्षों व अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री के सम्मान में दिए गए भोज में मौजूद रहे।

असम के मुख्यमंत्री व कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ थी टेबल

राष्ट्रपति के भोज में जिस टेबल पर मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार के बैठने की व्यवस्था की गई थी, उस पर उनके साथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अर्जुन मुंडा व विदेश सचिव के बैठने का भी इंतजाम था।

यह भी पढ़ेंBihar Weather Update: दिन भर चला धूप और छांव का खेल, बढ़ा तापमान; बिहार के कई जिलों में मौसम लेगा अंगड़ाई

मारीशस से आए लोगों से भी मुख्यमंत्री की हुई मुलाकात

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मारीशस से आए दल के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। कई मुद्दों पर विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री की मुलाकात कई केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्रियों से भी हुई।