विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुनपुन पुल पर बुधवार से सामान्य होगा ट्रेनों का परिचालन, 10 किमी की रफ्तार से गुजरेंगी ट्रेनें

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:29 PM (IST)

पुनपुन नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद पटना-गया रेलखंड पर बुधवार से ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद ...और पढ़ें

चार दिन में 36 ट्रेनें रहीं रद

चार दिन में 36 ट्रेनें रहीं रद

HighLights

  1. पुनपुन नदी का जलस्तर स्थिर, परिचालन सामान्य।

  2. पटना-गया रेलखंड पर बुधवार से ट्रेनें बहाल।

  3. शुरुआत में 10 किमी/घंटा की धीमी रफ्तार।

जागरण संवाददाता, पटना। पुनपुन नदी के जलस्तर में स्थिरता आने के बाद पटना-गया रेलखंड पर बुधवार से ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। पुनपुन-परसा बाजार रेलखंड के बीच पुल संख्या-21 की डाउन लाइन पर परिचालन बहाल करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

जलस्तर पर नजर, स्थिति बदली तो फिर बदल सकता है परिचालन

रेल प्रशासन पुल और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है। जलस्तर और पुल की स्थिति सामान्य रहने पर आगे गति सीमा में बदलाव किया जा सकता है। चार सितंबर से पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया था।

चार दिन में 36 ट्रेनें रहीं रद, यात्रियों को हुई परेशानी

डाउन लाइन बंद रहने के कारण पटना-गया रेलखंड की कई मेमू ट्रेनों को रद किया गया था। वहीं लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव करना पड़ा। चार दिनों के दौरान 36 ट्रेनें रद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंजीनियरों ने संभाला मोर्चा, पुल की स्थिति की जांच जारी

रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर पुल के आसपास जलस्तर और ट्रैक की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। मंगलवार शाम से इंजीनियर डाउन लाइन पर परिचालन सामान्य करने की दिशा में जुट गए। किसी भी तरह की स्थिति बदलने पर तत्काल परिचालन व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

डाउन लाइन खुलने से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

डाउन लाइन पर परिचालन बहाल होने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में आई बाधा दूर होने की उम्मीद है। मेमू ट्रेनों के रद होने और लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदलने से यात्रियों को हो रही परेशानी भी कम होगी। बुधवार से परिचालन सामान्य होने पर यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।

आज से पटरी पर लौटेंगी ये मेमू ट्रेनें

बुधवार से जिन मेमू ट्रेनों के बहाल होने की जानकारी दी गई है, उनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63256 गया-पटना, 63274 पटना-आरजीडी, 63250 गया-पटना और 63253 पटना-गया मेमू शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पुनपुन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार! पटना-गया रेलखंड पर संकट, 7 सितंबर को 10 मेमू रद; कई एक्सप्रेस डायवर्ट