Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव मतगणना को लेकर राजधानी में ट्रैफिक बदलाव, 3 अगस्त को सुबह 5 बजे से AN कॉलेज की ओर प्रवेश बंद

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के कारण पटना में 3 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. बांकीपुर उपचुनाव मतगणना 3 अगस्त को एएन कॉलेज में।

    2. बोरिंग रोड से एएन कॉलेज तक वाहन प्रतिबंधित।

    3. कई मार्गों पर सामान्य और व्यावसायिक वाहन वर्जित।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त एएन कॉलेज में सुबह आठ बजे से की जाएगी।

    इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने और आम लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है।

    सोमवार की सुबह पांच बजे से मतगणना कार्य के संपन्न होने तक बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

    मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग तक सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे। शिवपुरी रेलवे क्रासिंग से एएन कॉलेज (दुर्गा मंदिर) मोड़ का रास्ता आम यातायात के लिए बंद रहेगा।

    इसी तरह राजापुर पुल से हड़ताली चौक/नेहरू पथ बोरिंग रोड क्रासिंग और पाटलिपुत्र गोलंबर से पानी टंकी मोड़ की ओर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों का परिचालन नहीं होगा। एंबुलेंस, अग्निशमन, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक और चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों, तथा पासधारकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    उम्मीदवारों और मतगणना अभिकर्ता के लिए पार्किंग व्यवस्था

    नेहरू पथ से हड़ताली चौक होते हुए दीघा आर ब्लाक अटल पथ होकर एएन कालेज के पीछे तक जाएंगी और अटल पथ के किनारे एक लेन में वाहन पार्क करेंगे।

    इसी तरह कुर्जी/पाटलिपुत्रा गोलंबर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सहयोग अस्पताल के पास खाली मैदान में होगी। बोरिंग रोड में इनके वाहनों का प्रवेश वर्जित है।

    मीडिया की ओबी वैन कॉलेज के बाहर

    मीडिया की ओबी वैन एएन कॉलेज के बाहर सड़क किनारे पार्क की जाएगी। नेहरू पथ/हड़ताली मोड़ से आने वाले उम्मीदवारों की गाड़ियां तपस्या मोड़ तक ही जाएंगी।

    वहां से सहदेव महतो मार्ग या दरोगा राय पथ में पार्किंग कर पैदल कालेज जाएंगे। पाटलिपुत्र या कुर्जी की ओर से आने वाले उम्मीदवारों को पानी टंकी मोड़ पर उतरकर अटल पथ पर गाड़ी पार्क करनी होगी।

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप, CEO से मिलकर कार्रवाई की मांग