Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में शर्मनाक घटना! अरुणाचल प्रदेश के डांस ग्रुप पर महिला ने की नस्लीय टिप्पणी, वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 02:07 PM (IST)

    पटना में नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं के साथ कथित नस्लीय टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश की युवतियों को 'चिंकी' और 'मोमो' जैसे शब्दों से ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी का वीडियो।

    2. 'चिंकी', 'मोमो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

    3. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।

    डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में नॉर्थ-ईस्ट से आई महिलाओं और युवतियों के साथ कथित नस्लीय टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो का सटीक स्थान स्पष्ट नहीं है, लेकिन आसपास के दृश्य के आधार पर इसे पटना जंक्‍शन या राजेंद्रनगर टर्मिनल का बताया जा रहा है। 

    वीडियो में अरुणाचल प्रदेश से आई महिलाओं को ‘चिंकी’, ‘मोमो’ जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है, जिससे वे नाराज नजर आ रही हैं।

    महि‍ला ने ही टिप्‍पणी 

    खास बात यह है कि ये आपत्तिजनक टिप्पणियां किसी पुरुष ने नहीं, बल्कि स्टेशन परिसर में मौजूद एक महिला द्वारा की जा रही थीं।

    बताया जा रहा है कि यह घटना वॉशरूम के पास हुई, जहां किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर टिप्पणीबाजी शुरू हो गई।

    वीडियो बना रही एक युवती कहती सुनाई देती है कि वे लोग काफी दूर से यहां आए हैं, लेकिन उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। युवती यह भी आरोप लगाती है कि इस तरह की हरकतें देश की छवि को खराब करती हैं।

    विवाद के दौरान संबंधित महिला यह सफाई देती सुनी गई कि ‘मोमो’ उसका पसंदीदा भोजन है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार टिप्पणी करती रही।

    अरुणाचल की युवत‍ियों ने कहा-उन्‍हें नीचा दि‍खाने की कोश‍िश

    इस पर युवतियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शौचालय उपयोग को लेकर हुए विवाद के बाद यह मामला बढ़ा।

    फिलहाल, आतिथ्य सत्कार के लिए प्रसिद्ध बिहार में इस तरह की घटना की व्यापक स्तर पर निंदा हो रही है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।