विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में NIA पहुंची संदिग्ध को पकड़ने, तभी अपार्टमेंट से निकला कारोबारी; स्कूटी रोकी तो बैग में मिले 20 लाख

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:03 AM (IST)

NIA की टीम पटना के चित्रगुप्त नगर में एक संदिग्ध की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान एक ...और पढ़ें

पटना में एनआईए ने दी दबिश। सांकेतिक तस्वीर

पटना में एनआईए ने दी दबिश। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. NIA टीम संदिग्ध की तलाश में पटना पहुंची।

  2. छापेमारी के दौरान कारोबारी से 20 लाख नकद मिले।

  3. पूछताछ के बाद कारोबारी को पुलिस ने छोड़ा।

जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम एक संदिग्ध की तलाश में सोमवार को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची।

संदिग्ध की तलाश में अपार्टमेंट में छापेमारी की गई, लेकिन उसका फ्लैट बंद मिला। इसी दौरान उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक कारोबारी स्कूटी से निकल रहे थे।

पूर्वी चंपारण के कारोबारी की स्कूटी से मिले रुपये

नीचे मौजूद पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें रोक लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर बैग से 20 लाख रुपये नकद मिले। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। उनका सत्यापन किया गया।

चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि एनआईए की टीम आई थी। वह किसी अन्य केस के सिलसिले में अपार्टमेंट में पहुंची थी। जिसके पास से नकदी मिली, वह दूसरे फ्लैट में रहते हैं।

उनका उस केस से कोई कनेक्शन नहीं है। वह पूर्वी चंपारण के निवासी बताए गए हैं। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है।सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम न्यू महात्मा गांधी नगर स्थित एक फ्लैट से संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

सत्यापन के बाद कारोबारी को छोड़ा 

इसी दौरान टीम के दूसरे फ्लैट में चले जाने की बात भी सामने आई है। एनआईए की टीम को अपार्टमेंट में देखकर एक कारोबारी अचानक घबरा गया। वह फ्लैट से निकलकर नीचे आया।

वह स्कूटी लेकर निकलने की तैयारी में था, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग में करीब 20 लाख रुपये नकद मिले।

इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने कारोबारी से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ और सत्यापन के बाद पुलिस ने कारोबारी को छोड़ दिया। छापेमारी के संबंध में एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एनआईए ने उस फ्लैट को सील कर दिया है।