Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: सीनियर एडवोकेट और टाइपिस्ट ने महिला वकील के साथ कर दिया गंदा काम, पीड़िता बोली- एक ने 2 साल तक...

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 11:05 PM (IST)

    Patna Crime News पटना की एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने टाइपिस्ट पर यौन शोषण और सीनियर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप ...और पढ़ें

    महिला वकील के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)
    महिला वकील के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पीड़िता ने टाइपिस्ट पर यौन शोषण और सीनियर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का लगाया आरोप
    2. कुछ साल पूर्व प्रशिक्षण के लिए सीनियर अधिवक्ता के पास जाती थी महिला वकील

    जागरण संवाददाता, पटना।  महिला वकील को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो साल से शादी का झांसा देकर टाइपिस्ट पर यौन शोषण और सीनियर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

    पीड़िता की शिकायत पर एसके पुरी थाने की पुलिस ने टाइपिस्ट और सीनियर वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

    एसके पुरी थानेदार ने केस दर्ज कर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता पटना की रहने वाली है। कुछ साल पूर्व प्रशिक्षण के लिए वह सीनियर अधिवक्ता के पास जाती थी। उसने आरोप लगाया है कि मौका देखकर सीनियर वकील उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।

    सीनियर वकील की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने टाइपिस्ट से मिलकर अपनी आपबीती बताई। इस बीच टाइपिस्ट उसका साथ देने के बहाने दोस्ती कर लिया। फिर शादी का झांसा दिया और पीड़िता को अगल-अलग स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    जब पीड़िता टाइपिस्ट पर शादी का दबाव बनाने लगी, तो वह मुकर गया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा है।

    दो नाबालिग छात्राओं के साथ कट्टा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास

    वहीं दूसरी ओर चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग छात्राओं के साथ गांव के ही दो युवकों के द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट एवं गोली मारने की धमकी दी गई।

    खबरें और भी

    पूरा मामला लगभग डेढ़ माह पहले का है। मामले को लेकर दोनों नाबालिग छात्राओं द्वारा चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    दिए गए आवेदन में छात्रा ने बताया है कि 20 दिसंबर 2024 की शाम चार बजे अपने घर में अपने चचेरी बहन के साथ बात कर रही थी। मुख्य दरवाजा बंद था। जबकि परिवार के सभी सदस्य खेत की तरफ गए हुए थे।

    उन्हें अकेला पाकर गांव के ही विकास कुमार एवं परम सिंह दोनों दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। विकास सिंह ने इसके साथ जबकि परमा सिंह ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने की स्थिति में दोनों लोगों के द्वारा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और मुंह बंद करने को कहा गया।

    तभी कुछ देर बाद मां पहुंच गई तो दोनों लोग मौके से भाग निकले। इसके बाद पूरी जानकारी घर के स्वजनों को पीड़ित छात्राओं के द्वारा दी गई।

    केस करने पर जान से मारने की दी धमकी

    जब दूसरे दिन चैनपुर थाना में शिकायत करने के लिए वह अपने मां के साथ आने लगी तो विकास कुमार, परमा सिंह, जगदीश सिंह और कुंती देवी आदि लोगों के द्वारा रोड पर छेंक कर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगी और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

    इस मारपीट के बाद छात्रा परिवार के साथ वापस घर लौट आई। कुछ दिन बाद चैनपुर थाने में आकर जब इस पूरी बात की जानकारी दी गई तो थाने के माध्यम से महिला थाना में जाकर शिकायत करने की बात कही गई।

    पीड़िता ने बताया कि जब हम लोग शिकायत को लेकर महिला थाना पहुंचे तो वहां पर शिकायत नहीं दर्ज की गई। जहां से वापस फिर चैनपुर थाना पहुंचे। इसके बाद मामले को लेकर चैनपुर थाने में शिकायत की गई है।

    इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास एवं मारपीट के मामले को लेकर प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी करने के उपरांत दोनों छात्राओं का मेडिकल जांच करते हुए न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    75 साल की महिला से 19 वर्ष के युवक ने किया दुष्कर्म, गांव वालों ने बाप-बेटे को दौड़ाकर पीटा; थानेदार ने कहा- लड़का...

    Ara News: झारखंड की लड़की ने आरा में खाया जहर, Love Affair से जुड़ा है मामला; अस्पताल पहुंचाकर फरार हुआ प्रेमी