यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: पटना में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार; यूपी के एक व्यक्ति समेत 2 की मौत
Patna News पटना जिले के नौबतपुर में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहटा सरमेरा ...और पढ़ें

HighLights
- पटना के नौबतपुर में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत
- पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी
संवाद सूत्र, नौबतपुर (पटना)। Patna News: पटना जिले के नौबतपुर में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहटा सरमेरा पथ- 78 के कर्णपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
जिसमें कार में सवार दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार का नंबर UP 70 CN 0424 है। घटना की सूचना मिलने में पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिय है।
पुलिस ने कार से कैमरा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है की ये लोग किसी शूटिंग से भाग लेकर लौट रहे थे। मृतकों में एक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू ग्राम निवासी अशोक कुमार पिता दशरथ लाल के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें