विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में सुबह-सुबह चेन स्नैचिंग की दो वारदात, कुर्जी में 7 तो गर्दनीबाग में 5 लाख की चेन झपटी

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:16 AM (IST)

राजधानी पटना में सुबह-सुबह चेन छिनतई की दो घटनाएं हुईं, जहां बाइक सवार युवक-युवती और बदमाशों ने कुल 12 लाख ...और पढ़ें

पटना के कुर्जी में दिनदहाड़े छीनी सात लाख की चेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पटना के कुर्जी में दिनदहाड़े छीनी सात लाख की चेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. पटना में सुबह दो चेन छिनतई की वारदातें हुईं।

  2. कुर्जी और गर्दनीबाग में 7-7 लाख की चेन झपटी।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में सुबह-सुबह चेन छ‍िनतई की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके की तो दूसरी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की है।

कुर्जी में जहां बाइक सवार युवक-युव‍ती ने 7 लाख की तो गर्दनीबाग में 5 लाख की चेन झपट ली और फरार हो गए।गर्दनीबाग के राकेश सिंह सब्जी खरीद रहे थे। तभी बाइक सवार युवती चेन छीनकर भाग गई। 

कुर्जी की घटना के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

बाइक से पहुंचे युवक-युवती

पीड़ित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक-युवती वहां पहुंचे और मौका मिलते ही उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

पिस्टल के बल पर चेन छीनने से पुलिस का इनकार

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पिस्टल के बल पर चेन स्नैचिंग किए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंकड़बाग में पहले पकड़ा जा चुका है गिरोह

चेन स्नैचिंग की इस घटना के बीच कुछ दिन पहले कंकड़बाग पुलिस की कार्रवाई भी चर्चा में है। पुलिस ने चेन स्नैचिंग से जुड़े बंटी-बबली समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

अब कुर्जी में बाइक सवार युवक-युवती द्वारा इसी तरह की वारदात किए जाने से पुलिस के सामने गिरोह की गतिविधियों की जांच की चुनौती है। हालांकि, कुर्जी की घटना में गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।