Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ कोर्ट में पकड़ौआ विवाह पर बवाल; युवक बोला- छोटी से शादी करनी थी, बड़ी बहन से जबरन करा दी

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    बाढ़ सिविल कोर्ट में एक युवक ने जबरन शादी का आरोप लगाते हुए कोर्ट मैरिज से इनकार कर दिया। युवक का कहना है कि उसे छोटी बहन से शादी करनी थी, जबकि उसकी श ...और पढ़ें

    शादी के बाद देवी को प्रणाम करते नववि‍वाहित जोड़ा। वीड‍ियो ग्रैब

    शादी के बाद देवी को प्रणाम करते नववि‍वाहित जोड़ा। वीड‍ियो ग्रैब

    HighLights

    1. बाढ़ कोर्ट में पकड़ौआ विवाह को लेकर हंगामा।

    2. युवक ने छोटी बहन से शादी की बात कही।

    3. लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया।

    संवाद सहयोगी, बाढ़। सिविल कोर्ट परिसर में पकड़ौआ विवाह को लेकर एक अजीब स्थिति पैदा हो गई। लड़का पक्ष ने जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाकर रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज से इंकार कर दिया।

    लड़का का आरोप है कि वह लड़की की बहन से शादी करने के लिए राजी था, जबकि उसकी शादी जबरन बड़ी बहन से गांव के मंदिर में करा दी गई।

    वहीं लड़की पक्ष ने लड़के पर बीस लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्‍थ‍िति‍ रही। 

    दो मह‍ीने पूर्व हुआ था परिचय 

    नीतीश कुमार दो महीने पहले अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी उनकी मह‍िला से मुलाकात हुई। वह हाथीदह की रहनेवाली हैं। उनका एक बच्चा भी है। पति से तलाक के बाद वे अपनी मां के साथ ही रह रही हैं।

    दो महीने से दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। नीतीश बुधवार को बेगूसराय में जीडी कॉलेज गए थे, वहीं मह‍िला ने उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए कहा।

    नीतीश का आरोप है कि वे उसे घर छोड़ने के लिए गए, तब उनके परिवार के लोगों ने रात भर घर पर ही रुक जाने के लिए कहा।

    इसके बाद रात में जबरदस्ती मारपीट कर उनकी गांव के ही एक मंदिर में शादी करा दी गई, जबकि वे उसकी बहन से शादी करने के लिए राजी थे।

    पटना में नर्स है महि‍ला, जिससे हुई शादी 

    मह‍िला पटना में किसी निजी हॉस्पिटल में नर्स हैं। वहीं उनके स्‍वजन का कहना है कि लड़का पक्ष बीस लाख रुपए दहेज मांग रहा है।

    शादी के बाद जब वे कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे, तब नीतीश ने शादी के पेपर पर साइन करने से मना कर दिया।

    हंगामा बढ़ता देख कोर्ट परिसर में मौजूद गार्ड ने दोनों को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आगे मामले की जांच में जुटी है।