Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में 16 सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे स्वीमिंग, SDRF कराएगा ट्रेनिंग

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:35 PM (IST)

    पटना के 16 सरकारी स्कूलों के बच्चों को तैराकी सिखाई जाएगी ताकि वे बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में खुद को सुरक्षित रख सकें। एसडीआरएफ, आपदा मित्र और म ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. 16 सरकारी स्कूलों के बच्चों को तैराकी सिखाई जाएगी।

    2. बाढ़ और आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    3. एसडीआरएफ, आपदा मित्र और मास्टर ट्रेनर सहयोग करेंगे।

    जागरण संवाददाता, पटना। जिले के 16 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को तैराकी में दक्ष किया जाएगा। इसमें जिले में नदी किनारे स्थित स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा, ताकि वे किसी बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा में तैर कर बच्चे खुद को सुरक्षित रख सकें।

    बिहार राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा डूबने एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत स्कूली बच्चों को तैराकी में दक्ष बनाने के साथ ही माकड्रिल कर आपदा से बचाव के तरीके बारे में जानकारी दी जाएगी।

    स्कूली बच्चों को तैराकी सीखाने में आपदा मित्र और मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण स्थल पर सहयोग करेंगे। स्कूली बच्चों तैराकी का प्रशिक्षण एसडीआरएफ, आपदा मित्र, मास्टर ट्रेनर की मौजूदगी में दिया जाएगा।

    पिछले वर्ष जिले में डूबने की घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश मृतक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे। इसको देखते हुए स्कूली बच्चों को तैराकी में दक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि बच्चों को प्राकृतिक आपदा में खुद को बचाने के उद्देश्य से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही चिन्हित किये गए नदी किनारे व दियारा क्षेत्र के स्कूलों में डूबने से बचाव, जोखिम न्यूनीकरण विषय से संबंधित क्विज, वाद-विवाद और पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्कूलों में करेंगे माक ड्रिल

    नदी किनारे या तालाब के बगल के स्कूलों में एसडीआरएफ और आपदा मित्र माक ड्रिल कर बच्चों को जागरूक करेंगे। इसमें प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

    जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) कृतिका वर्मा को इस ट्रेनिंग सह माक ड्रिल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी सभी कार्यक्रमों का जीपीएस टैग फोटोग्राफी, संक्षिप्त विवरण जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजेंगे।

    जिले के इन स्कूलों के बच्चे सीखेंगे तैराकी

    1. प्राथमिक विद्यालय, बाढ़
    2. प्राथमिक विद्यालय, बंडा दियारा, बाढ़
    3. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फतुहा
    4. माध्यमिक विद्यालय दीघा घाट, पटना सदर
    5. प्राथमिक विद्यालय, बिंद टोली, पटना सदर
    6. उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कुर्जी, पटना सदर
    7. प्राथमिक विद्यालय दुल्ली घाट, पटना सदर
    8. प्राथमिक विद्यालय, आईटीआई, दीघा, पटना सदर
    9. माध्यमिक विद्यालय, नवीन आरक्षी केंद्र, पटना सदर
    10. प्राथमिक विद्यालय, दूजरा, पटना सदर
    11. उत्क्रमित विद्यालय, मुहम्मदपुर
    12. उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर
    13. उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानस, दानापुर
    14. बंसीधारी उच्च विद्यालय, भरतपुरा, दुल्हिन बाजार
    15. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उलार कनपा, दुल्हिन बाजार

    खबरें और भी