विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली चुनाव को लेकर सेट हुई फाइनल रणनीति? कांग्रेस के लिए आगे आए पप्पू यादव, AAP के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:23 PM (IST)

Bihar Politics पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कांग्रेस के समर्थन में दिल्ली पहुंच गए हैं। वे अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। ...और पढ़ें

दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे पप्पू यादव
दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे पप्पू यादव

HighLights

  1. कांग्रेस के समर्थन में आप के खिलाफ खड़े हुए सांसद पप्पू यादव
  2. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोड शो करेंगे पप्पू यादव

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कांग्रेस प्रेम में अब दिल्ली पहुंच गए हैं। वे अगले कुछ दिनों तक कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और कई रोड शो का हिस्सा भी बनेंगे। बुधवार को भी पप्पू यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया और उम्मीदवार की जीत की अपील की।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली में निवास करने वाले पूर्वांचल के वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए पप्पू यादव को आमंत्रित किया गया।

इसके बाद पप्पू यादव दिल्ली पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने दिल्ली की गीता कालोनी में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी सभा की और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

पप्पू ने कहा कि दिल्ली की सूरत को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय में सांवारा गया। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर राजनीति में आए और वे नाना प्रकार के भ्रष्टाचार में फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो नागरिकों को संविधान में मिले अधिकार दे सकती है। बता दें कि मंगलवार को पप्पू ने बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया था। 

राजकुमार शर्मा बने लक्ष्मीनगर चुनाव प्रभारी

  • भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक व वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा को पार्टी ने लक्ष्मीनगर विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
  • इसके बाद शर्मा ने कांग्रेस के इस निर्णय के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को धन्यवाद प्रेषित किया है।

अरविंद केजरीवाल यहां से लड़ रहे चुनाव 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरे हैं। इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर है।

दरअसल, नई दिल्ली सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा पर दांव खेला है। नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा भाजपा उम्मीदवार हैं।

वहीं, कांग्रेस ने भी इस सीट पर मुकाबला जबरदस्त बना दिया है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अपना कैंडिडेट बनाया है।

इससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सभी पार्टी इस सीट पर जोर लगा रही हैं। यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी वोटर हैं। इसके अलावा, झुग्गी बस्ती के लोग भी हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों पर कौन है आमने-सामने, केजरीवाल से लेकर CM आतिशी तक; इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली की इस सीट पर AAP-BJP और कांग्रेस तीनों को मिली है सफलता, अबकी बार कांटे की टक्कर