Padma Awards 2026: बिहार की तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, विश्वबंधु, गोपाल जी त्रिवेदी और भारत सिंह भारती को सम्मान
77वें गणतंत्र दिवस से पहले 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, जिसमें कुल 131 हस्तियों को सम्मानित किया गया। बिहार से तीन व्यक्तियों को पद्मश्री मिल ...और पढ़ें

बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। 77 वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने दो युगल पुरस्कारों (युगल पुरस्कार को एक ही माना जाता है) सहित 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। बिहार से भी तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।
बिहार से आने वाले भारत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सम्मान दिया दिया गया है। विश्वबंधु को भी यह सम्मान कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
इसके अलावा बिहार से आने वाले गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड दिया गया है।
19 महिलाओं को भी सम्मान
पुरस्कार पाने वालों में से उन्नीस महिलाएं हैं। इस लिस्ट में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और भारत के प्रवासी नागरिकों (ओसीआई) की श्रेणियों से छह व्यक्ति शामिल हैं, साथ ही मरणोपरांत सम्मानित किए गए 16 पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।