Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Flood: नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को खुश कर दिया! सबके सामने कर दिया गजब का एलान

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 03:09 PM (GMT+05:30)

    Bihar Flood बिहार में बाढ़ से आई तबाही का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर ...और पढ़ें

    बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव।
    बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास के इलाके का दौरा कर गंगा के बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। इस क्रम में जेपी गंगा पथ के रास्ते वह दीघा से कंगन घाट तक गए। हाजीपुर में उन्होंने बाढ़ राहत कैंप का भी जायजा लिया।

    खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का

    उन्हाेंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में एसओपी के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध करायी जाए। यह दोहराया कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।

    अलर्ट रहने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    पटना के जिलाधिकारी को उन्होंने कहा कि पूरी तरह से अलर्ट रहें और सारी तैयारी रखें। स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहें। जरूरत के हिसाब से त्वरित कार्रवाई की जाए।

    निरीक्षण के क्रम में वह अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले कृष्णाघाट के निर्माणाधीन पहुंच पथ को भी देखने पहुंचे। उन्होंने तेजी से काम पूरा किए जाने का निर्देश दिया।

    राहत शिविरों का लिया जायजा

    गांधी सेतु होते हुए मुख्यमंत्री हाजीपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों से बात की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

    इस दौरान उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी को यह निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखें। पूरे स्थिति की लगातार मॉनीटरिंग करते रहें।

    अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने निरंतर मॉनीटरिंग का निर्देश दिया। वरीय अधिकारियों को कैप करने की बात भी कही।

    उन्होंने कहा कि एसओपी के तहत सभी जिलों व संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। उसका अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

    नाव संचालन, पालिथीन शीट्स, राहत सामग्री, दवा, पशु चारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई व फूड पैकेट्स आदि की पूरी व्यवस्था रखी जाए।

    ये अधिकारी रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष पदाधिकारी गोपाल सिंह पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह व वैशाली के डीएम यशपाल मीणा भी मौजूद भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Flood News Live: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, छपरा से बेगूसराय तक कोहराम; देखें डराने वाली तस्वीरें

    Bihar Flood Photos: भागलपुर और मुंगेर में घुसा बाढ़ का पानी, सारण में 3 जगहों पर टूटा बांध; डूबने से 5 की मौत