Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'राजद के लोग यह जान लें...', JDU ने तेजस्वी यादव को दे दिया साफ संदेश; नए बयान से मची हलचल

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 08:55 PM (IST)

    Bihar Politics News Hindi बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर जदयू ने बवाल मचाने वाला बयान दिया है। पार्टी के एक कद्दावर ...और पढ़ें

    जदयू ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला। फोटो- जागरण
    जदयू ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बिहार को वापस लालटेन युग में ले जाना चाहता है राजद- जदयू
    2. जदयू नेता ने कहा कि सुरक्षित वातावरण को वे लोग विकास नहीं मानते
    3. पुल गिरने की घटना में गलतबयानी कर भ्रम फैला रहे- जदयू नेता

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रोजाना झूठ बोलने वाला दल बन चुका है राजद।

    जनसेवा का काम इनसे नहीं होता इसलिए ये लोग हर दिन एक नए झूठ के सहारे जनता को भरमाने की कोशिश करते रहते हैं। पर राजद के लोग यह जान लें कि झूठ के साबुन से उनके जंगलराज की कालिख मिटने वाली नहीं है।

    राजीव रंजन ने कहा कि वास्तव मे नीतीश राज (Nitish Kumar) में बिहार की बदली फिजां राजद को रास नहीं आ रही। एलईडी के प्रकाश से जगमगाते बिहार को वे लोग वापस लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं।

    बेहतरीन सड़क, व सुरक्षित वातावरण को वे लोग विकास नहीं मानते। गरीबों, पिछड़ों और अति पिछड़ों को नीतीश राज में मिले आरक्षण और उनके सशक्तिकरण देख राजद (RJD) के युवराज का कलेजा फटता है। यही वजह है कि राजद के लोग आज नीतीश कुमार जैसे जनप्रिय नेता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी से बाज नहींं आ रहे।

    पुल गिरने की घटना पर गलतबयानी कर भ्रम फैला रहे तेजस्वी : निहोरा

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निहोरा प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक अज्ञानता की वजह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पुल गिरने की घटना में गलतबयानी कर भ्रम फैला रहे। उन्हें तथ्यों की सही जानकारी नहीं है।

    जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण विभाग के मंत्री रहे हैं। ऐसे में उन्हें यह भी पता नहीं चलता कि पुल किन कारणों से गिरते हैं। राज्य में जो भी पुल गिरे हैं वो उम्र दराज हो चुके हैं। वे प्राकृतिक आपदा की वजह से गिरे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि पुल गिरने की 80 प्रतिशत घटना प्राकृतिक आपदाओं के चलते होती है। वहीं 10 प्रतिशत मामलों में पुल निर्माण में खराब मैटेरियल प्रयोग करने के चलते होती है। बालू का खनन भी पुल गिरने का एक गंभीर कारण होता है।

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने पहले तीन जिलों में लिया बाढ़ का जायजा, फिर अधिकारियों को दे दी हिदायत

    Bihar Politics: रुपौली के लिए क्या है नीतीश का प्लान? अब करीबी नेता ने संभाला मोर्चा, लोगों से कर दी बड़ी अपील