यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने ले लिया बदला? 'पलटीमार' गेम खेलकर दे दिया बड़ा झटका
Bihar News लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुश ...और पढ़ें

HighLights
- उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार की पार्टी ने बड़ा झटका दे दिया है।
- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के दिग्गज नेता ने पाला बदलकर जदयू का दामन थाम लिया।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ शनिवार को जदयू में शामिल हो गए। जदयू प्रदेश कार्यालय में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी व जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रमेश व उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के लिए यह बड़ा झटका है।
विजय लक्ष्मी को सिवान लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारेगी
विजय लक्ष्मी को नीतीश कुमार की जदयू सिवान लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारेगी।
विजय चौधरी ने की तारीफ