'बिहार की बाढ़ नेचुरल नहीं; मैन-मेड डिजास्टर', पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

'बिहार की बाढ़ नेचुरल नहीं; मैन-मेड डिजास्टर', पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
HighLights
पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सरकार को घेरा।
22 जिलों के 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, मदद नहीं मिल रही।
बाढ़ को 'मैन मेड डिजास्टर' बताते हुए स्थायी समाधान की मांग।
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि राज्य के 22 जिलों के करीब 56 लाख लोग परेशानी झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोसी, गंडक और गंगा के पानी के बीच बड़ी आबादी भोजन, पानी और जरूरी सुविधाओं के लिए जूझ रही है।
स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाया?
पप्पू यादव ने आगे कहा कि गंभीर स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार को बाढ़ मुक्त करने के पुराने बयान का जिक्र करते हुए पूछा कि अब तक स्थायी समाधान के लिए क्या ठोस काम हुआ।
VIDEO | Patna: Purnia MP Pappu Yadav on Bihar floods, says, "I want to ask Prime Minister Narendra Modi, what is the difference between him and former Prime Minister Manmohan Singh? In 2008, when the Kosi-Seemanchal region faced a devastating flood, Manmohan Singh and Sonia… pic.twitter.com/XQfUQ5QXfH
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
पप्पू यादव ने दिया सीएजी रिपोर्ट का हवाला
उन्होंने सीएजी की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2007-12 के दौरान बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए उपलब्ध राशि में से 1,098.18 करोड़ रुपये सरेंडर किए गए।
उन्होंने बाढ़ को 'मैन मेड डिजास्टर' बताते हुए फरक्का बराज और नदी प्रबंधन पर सवाल उठाया। साथ ही कोसी पर हाई डैम बनाने की मांग की।
उनका कहना था कि हर साल राहत बांटने के बजाय बाढ़ का स्थायी समाधान तलाशना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- धमकी के बाद तेजप्रताप ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग, अमित शाह से लेकर बिहार के DGP तक लिखी चिट्ठी
यह भी पढ़ें- 'जब दुर्योधन साथ छोड़ता है तो अर्जुन को...', हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिल भावुक हुए पप्पू यादव
